
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद शाओमी अपना बहुप्रतिक्षित फोन मी नोट 2 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा। जैसा कि पहले ही जानकारी दी गई थी कि यह फोन कर्व डिसप्ले के साथ उपलब्ध होगा और इसके फीचर्स भी बेहद शानदार होंगे। फोन लॉन्च होने के बाद इन बातों को आप खुद भी अहसास कर सकते हैं। आगे हमने शाओमी मी नोट 2 के बारे के में विस्तार से जानकारी दी है।
डिसप्ले
शाओमी के सीईओ ली जुन ने कुछ दिन पहले ही चीन की प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर जानकारी दी थी कि मी नोट 2 कर्व डुअल ऐज डिसप्ले होगा। एल्यूमिनियम मैटल से बना यह फोन काफी आकर्षक है और स्क्रीन में दोनों ओर आपको कर्व डिसप्ले देखने को मिलेगा। यह डिसप्ले बिलकुल सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज के समान है। इस फोन में 1440×2560 पिक्सल रेजल्यूशन का 5.7-इंच का ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही स्क्रीन सनलाइट डिसप्ले प्रो तकनीक से लैस है तो आपको धूप में भी स्पष्ट व्यू देने में सक्षम है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
शाओमी मी नोट 2 के बारे में पिछले कई लीक में खुलासा किया जा चुका था कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद यह पक्का हो गया। फोन स्नपड्रैगन 821 चिपसेट पर आधारित है जो फिलहाल सबसे ताकतवर प्रोसेसर कहा जा सकता है। इसमेंं 2.35गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसके तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं जिसमें एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी में उपलब्ध है जबकि दूसरा मॉडल 6जीबी रैम मैमोरी और 128जीबी का इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। ये दोनों मॉडल चीन में उपलब्ध होंगे। इसी तरह तरह एक इंटरनेशनल मॉडल भी है जो 6जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध होगा। भारत में यही फोन उपलब्ध हो सकता है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि यह फोन किसी भी बड़े फोन को टक्कर देने में सक्षम है।
सॉफ्टवेयर
शाओमी मी नोट 2 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है और इसके साथ ही आपको मीयूआई 8 देखने को मिलेगा। इसमें वीआर सपोर्ट है और बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर कंटेंट का लाभ उठा सकते हैं।
कैमरा
मी नोट 2 को शानदार कैमरा स्पेसिफिकेशन से भी लैस किया गया है। फोन में 22.56-मेगापिक्स्ल का मेन कैमरा है। कंपनी ने इसे इआईएस अर्थात इलेक्ट्रॉनिक्स ईमेज स्टेबलाईजेश फीचर्स से लैस किया है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी आॅटोफोकस फीचर्स से लैस है।
आॅडियो
कंपनी का दावा है कि यह फोन लॉसेलस आॅडियो फंक्शनालिटी सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन को हाई डेफिनेशान आॅडियो तकनीक से लैस किया गया है। इसमें 192/केएचजेड/24बिट्स रेजल्यूशन का साउंट प्ले किया जा सकता है जो आपको बेहतर म्यूजिक और साउंड प्रदान करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में लगभग सभी आधुनिक आॅप्शन उपलब्ध हैं। फोन में जीपीएस, एनएफसी, ग्लोबल 4जी एलटीई और वाईफाई उपलब्ध है।
पावर बैकअप
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,070 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है।
कीमत
जहां तक कीमत की बात है तो शाओमी मी नोट 2 का 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत लगभग 27,999 रुपये है। वहीं 6जीबी रैम मैमोरी और 128जीबी मैमोरी वाले फोन की कीमत लगभग 32,999 रुपये है और इंटरनेशनल वेरयेंट जो भारत में भी उपलब्ध हो सकता है उसकी कीमत लगभग 34,999 रुपये है। अब देखने वाली बात यह है कि यह फोन कब तक भारत में उपलब्ध होगा। हालांकि आशा है कि नवंबर आखिरी सप्ताह या दिसंबर तक यह उपलब्ध हो जाएगा।


















