6जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का एक और दमदार फोन

चीनी एप्पल कही जाने वाली शाओमी ने आज अपना फ्लैगशिप डिवाईस मी मिक्स 2 चीन में लॉन्च कर दिया है। मी मिक्स 2 के लॉन्च ईवेंट के मंच से ही शाओमी ने आज अपना एक और हाईएंड डिवाईस मी नोट 3 भी टेक जगत के सामनें ला दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं।
शाओमी ने लॉन्च किया अब तक का सबसे स्टाईलिश स्मार्टफोन
मी नोट 3 डिजाईन के मामले मे मी मिक्स 2 की ही तरह आर्कषक है। कंपनी ने इस डिवाईस को भी बेज़ल लेस डिसप्ले पर उतारा है। इस फोन को ग्लास बॉडी पर पेश किया गया है जो 5.5-इंच की क्यूएचडी डुअल कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले से लैस है।
कंपनी की ओर से मी नोट 3 को एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड 7 नुगट पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। स्टोरेज के हिसाब से कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट बाजार में उतारे हैं जिनमें 6जीबी रैम के साथ 64जीबी तथा 128जीबी की स्टोरेज दी गई है।
शाओमी के बाद अब मोटो भी ला रहा है एंडरॉयडवन वाला फोन, जानकारी हुई लीक
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वाईडएंगल लैंस तथा टेलीफोटो लैंस से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
यह फोन 3डी फेशियल रेकेग्निशन फीचर के साथ पेश किया गया है जो यूजर का चेहरा देखते ही अनलॉक हो जाता है। 4जी वोएलटीई, डुअल सिम स्लॉट व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए मी नोट 3 में 3.0 क्विक चार्ज तकनीक वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।
नहीं किया यह काम तो आपका मोबाइल नंबर हो सकता है बंद
शाओमी मी नोट 3 के ब्लैक मॉडल का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 2,499 चीनी युआन की कीमत पर उतारा गया है वहीं इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन है। इसके साथ ही मी नोट 3 का 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाले ब्लू मॉडल की कीमत 2,999 चीनी युआन रखी गई है। ये तीनों कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन क्रमश: 24,499 रुपये, 28,499 रुपये तथा 29,499 रुपये है।