
शाओमी फोन के अलावा इसका टैबलेट सीरीज भी काफी लोकप्रिय है। कंपनी इसे मी पैड के नाम से पेश करती है। मी पैड सीरीज में कपंनी अब तक तीन डिवाइस लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब मी पैड 4 की तैयारी भी जोरों पर है। हाल खबर आई थी कि कंपनी मी पैड 3 का अपग्रेड संस्करण मी पैड 4 पर कार्य कर रही है। वहीं अब इस टैबलेट से जुड़ी खास जानकारियां सामने आई हैं। मी पैड 4 को चीन और अमेरिका के कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।
यह टैबलेट चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3सी और चीन की ही निजी सर्टिफिकेशन साइट एमआईआईटी पर देखा गया है और 91मोबाइल्स ने सबसे पहले इसे स्पॉट किया है। इसके अलावा अमेरिकन सर्टिफिकेशन साइट पर एफसीसी पर भी लिस्ट किया गया है। हलांकि इन जगहों पर टैबलेट से जुड़े स्पेसिफिकेशन नहीं हैं लेकिन मॉडल नंबर देखा जा सकता है और यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे पेश करने वाली है। 5,500एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम के साथ जुलाई में लॉन्च होगा शाओमी मी मैक्स 3
इन सभी सर्टिफिकेशन साइट पर शाओमी मी पैड 4 को मॉडल नंबर एम1806डी9डब्लयू नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि ज्यादा स्पेसिफिकेशन नहीं हैं लेकिन सभी जगह पर 5 वोल्ट के 2ए चार्जर की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा एफसीसी और एमआईआईटी पर कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार शाओमी मी पैड 4 में डुअल बैंड वाईफाई के अलावा ब्लूटूथ होगा। मीजू 16 और मीजू 16 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ स्नैपड्रैगन 845 पर करेगा रन
गैरतलब है कि पिछले साल अप्रैल 2017 में शाओमी ने मी पैड 3 को चीन में लॉन्च किया था। इस मॉडल को लॉन्च हुए अब एक साल से ज्यादा हो गया है ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही मी पैड 4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
शाआमी मी पैड 4 के बारे में अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार इस टैबलेट में आपको 6,000 एमएएच की तक बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश कर सकती है और टैबलेट में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि रैम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इतना बताया गया है कि टैबलट में मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं होगा।
मी पैड 4 को कंपनी 13—मेगापिक्सल कैमरे से लैस कर सकती है और इसमें ओमनिवीज़न ओवी13855 कैमरा सेंसर हो सकता है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आ सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें सैमसंग एस5ाकेई8 कैमरा सेंसर का उपयोग किया जा सकता है जो एफ/2.0 एपर्चर से लैस होगा।
पहले दी गई सूचना के अनुसार शाओमी मी पैड को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर पेश किया जा सकता है और इस बार कंपनी अपने टैबलेट में भी 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले डिसप्ले का उपयोग करने वाली है।














