
अप्रैल माह में शाओमी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 अंर्तराष्ट्रीय टेक जगत में पेश किया था। 6जीबी रैम से लैस यह स्मार्टफोन अभी तक भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन अब कंपनी इस फोन का एक और वेरिएंट लाने की तैयारी में है। शाओमी मी6 का यह फोन 4जीबी रैम से लैस होगा तथा इस फोन को मीड बजट में लॉन्च किया जाएगा।
नुबिया ने लॉन्च किए दो बेहद ही ताकतवर फोन, जिनमें हैं 4-4 कैमरे
चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर शाओमी मी6 को लिस्ट किया गया है, जहां इस फोन के नए वेरिएंट की जानकारी मिली है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं अन्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कहा गया है कि इस नए वेरिएंट की सभी स्पेसिफिकेशन्स पहले 6जीबी वाले वेरिएंट के समान ही होगी।

शाओमी मी6 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 5.15-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.5गीगाहट्र्ज कोरयो प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।
आपका एंडरॉयड फोन कर रहा है लैग तो इस तरह कर सकते हैं उसे ठीक
शाओमी मी6 में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,350एमएएच की बैटरी दी गई है। मी6 के आगामी 4जीबी रैम वाले वेरिएंट को नंवबर की 11 तारीख को चीनी बाजार में लॉन्च किया जा सकता है जहां इस फोन की कीमत तकरीबन 22,000 रुपये हो सकती है।





















