6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी पर शाओमी लाएगी मी6 सी स्मार्टफोन

Join Us icon

चीन की एप्पल कही जाने वाली शाओमी अब जल्द ही अपने सुपरहिट स्मार्टफोन मी6 के एक और वर्ज़न को मी6 सी नाम के साथ मार्केट में पेश कर सकती है। शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर देखा गया है, जहां यह एक रेंडर ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है।

लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की पूरी जानकारी हुई लीक, देखें कैसा होगा यह फोन

वेईबो के अनुसार शाओमी मी6 सी कंपनी के ही प्रोसेसर सर्ज़ एस2 प्रोसेसर पर रन करेगा। यह चिपसेट 2.2गीगाहर्ट्ज़ ए73 और 1.8गीगाहर्ट्ज़ ए53 के साथ 16-एनएम का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए शाओमी के इस होममेड प्रोसेसर में माली-जी71एमपी12 जीपीयू भी उपलब्ध होगा, जो गेमिंग और वीडियो-ईमेज़ क्वालिटी को बेहतर बनाएगा।

xiaomi-mi6-c

लीक के अनुसार इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकता है। वहीं फोन मी6 सी को 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले एक और वेरिएंट में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

पांच कैमरो से लैस वीवो का स्मार्टफोन आया सामनें, इसकी स्क्रीन पर ही ​है फिंगरप्रिंट सेंसर

शाओमी मी6 सी के 4जीबी/64जीबी वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन और 6जीबी/128जीबी वेरिएंट को 2,499 युआन की कीमत पर मार्केट में उतारा जा सकता है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 18,900 रुपये और 23,699 रुपये होगी। बहरहाल इस फोन को लेकर अभी कंपनी की किसी घोषणा का इंतजार है।