
कुछ समय पहले ही चीनी एप्पल कही जाने वाली शाओमी के सुपरहिट स्मार्टफोन मी6 को एक और वर्ज़न में लॉन्च किए जाने की बात सामनें आई थी। वहीं अब इस फोन की कीमत को लेकर जानकारी सामनें आई है। ताजा जानकारी के अनुसार यह फोन 1,999 चीनी युआन में लॉन्च किया जा सकता है, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 18,900 रुपये होगी। रिपोर्ट में माना गया है कि शाओमी के इस नए स्मार्टफोन का नाम मी6 एक्स होगा।
एलजी लॉन्च करेगा जी6 प्लस और जी6 प्रो, 128जीबी स्टोरेज के साथ होगा डुअल कैमरा
मायड्रायवर्स नाम की वेबसाइट ने शाओमी के इस आगामी फोन का खुलासा किया है। गौरतलब है कि इस फोन को जीएफएक्सबेंच पर जेसन नाम से लिस्ट किया जा चुका है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फोन मी6 का ही दूसरा वर्ज़न मी6 एक्स है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन क्वालकॉम के ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर रन करेगा।
अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 5.1-इंच की स्क्रीन होगी। शाओमी मी6 एक्स में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है तथा साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 501 जीपीयू भी शामिल होगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 4-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
13 जून को भारत में लॉन्च होंगे नोकिया के तीनों एंडरॉयड फोन
शाओमी मी6 एक्स को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन यदि यह फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर 18,900 रुपये की कीमत में लॉन्च होता है। तो यह मीड रेंज के सबसे ताकतवर स्मार्टफोन की लिस्ट में प्रमुखता से शामिल होगा, जो तमाम बड़े डिवाईसेज़ को टक्कर देगा।






















