
लो बजट स्मार्टफोन हो या हाईएंड फ्लैगशिप फोन शाओमी हर सेग्मेंट में अपने डिवाइस लॉन्च कर रहा है। इसी साल अप्रैल माह में कंपनी ने प्रीमियम लुक वाला दमदार स्मार्टफोन शाओमी मी6 चीन में लॉन्च किया था। हालांकि यह फोन अब तक भारतीय बाजार में नहीं आया है लेकिन चीन में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब एक लीक के माध्यम के मी6 के नेक्स्ट वर्ज़न मी7 की जानकारी भी सामनें आ गई है।
शाओमी रेडमी नोट 4 का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास
चीनी साइट पर शाओमी मी7 की जानकारी देते हुए कहा गया है कंपनी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को साल 2018 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। इस लीक में मी7 की स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार शाओमी का यह फोन 6-इंच की आॅल-स्क्रीन ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा, जिसका निर्माण सैमसंग कंपनी करेगी।

लीक के अनुसार मी6 की तरह यह फोन भी ग्लास और सेरेमिक डिजाईन पर बना होगा तथा शाओमी इसे 6जीबी और 8जीबी रैम मैमोरी के दो वेरिएंट्स में पेश करेगी। लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ मी7 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
शाओमी की ओर से हालांंकि इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में कहा जा रहा है कि यह फोन 2018 के पहले तीन महीनों के बीच लॉन्च किया जाएगा। अत: मी7 की स्पेसिफिकेशन्स का पुख्ता मानने के लिए शाओमी की आॅफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार किया जा रहा है।





















