शाओमी पोको एफ1 ओपन सेल के लिए हुआ उपलब्ध, अब नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार

शाओमी के सब ब्रांड ‘पोको इंडिया’ ने पिछले महीने ही भारत में दस्तक देते हुए अपना पहला स्मार्टफोन ‘पोको एफ1’ लॉन्च किया था। पोको एफ1 की शुरूआती कीमत 20,999 रुपये है और यह स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर लॉन्च होने वाला विश्व का पहला स्मार्टफोन है जो इस प्राइस रेंज में उतारा गया है। शाओमी सब ब्रांड पोको इंडिया का पोको एफ1 फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव है जो अब तक सिर्फ फ्लैश सेल में ही बिकता था। लेकिन अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने पोको एफ1 को ओपेन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है।
पोको इंडिया ने घोषणा कर दी है कि पोको एफ1 जो अब तक शाओमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर सिर्फ फ्लैश सेल में बिकता था, वह फोन अब इन दोनों प्लेटफार्म पर चौबिसों घंटे सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। शाओमी के अन्य फोन की तरह पोको एफ1 भी फ्लैश में मिनटों में सोल्ड आउट हो जाता था तथा ग्राहकों को निराश होकर अगली सेल का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन कंपनी की घोषणा के बाद अब पोको व शाओमी फैन्स को अपने इस पंसदीदा फोन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Hey Mi fans!
Here's a surprise for all of you wanting to buy #POCOF1! I guess there couldn't have been a better day to tell you guys this. ?
RT if you'd been waiting for this!#GoPOCO @IndiaPOCO @cmanmohan https://t.co/vzxyTuruYe
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) September 13, 2018
पोको एफ1 आज यानि 13 सितंबर की रात 12 बजे से ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। पोको एफ1 को कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट के साथ साथ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी ने फिलहाल पोको एफ1 के 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को ही ओपन सेल के लिए पेश किया है। इस वेरिएंट को 23,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
5 कैमरे वाला एलजी का फोन 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च, एंडरॉयड 9 पाई पर करेगा रन
पोको एफ1 की कीमत की बात करें तो पोको एफ1 के 6जीबी/64जीबी स्टोरेज को 20,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन के 8जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने पोको एफ1 का एक स्पेशल आरमर्ड एडिशन भी पेश किया है जो 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस स्पेशल वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।
पोको एफ1 के ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड धारकों को पोको एफ1 के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। पोको एफ1 की फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
पोको एफ1 को शाओमी की वेबसाइट से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
फ्लिपकार्ट से पोको एफ1 को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें