शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को नहीं मिलेगा एंडरॉयड का लेटेस्ट अपडेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/07/xiaomi-mi-home.jpg

शाओमी यह खबर देते हुए अपने यूजर्स को खुश कर दिया है कि कंपनी अपने 14 स्मार्टफोन्स पर एंडरॉयड नुगट अपडेट जारी करने जा रही है। यूं तो शाओमी की इस लिस्ट में लगभग हर बजट के फोन शामिल हैं परंतु रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 का इस सूची में शामिल न होने से जहां इंडियन टेक बाजार हैरान है वहीं कई भारतीय शाओमी यूजर्स को निराशा हुई है।

शाओमी के 14 स्मार्टफोन होंगे लेटेस्ट एंडरॉयड से अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में देखें

दरअसल शाओमी ने अपने यूजर्स को फास्ट और स्मूथ प्रोसेसिंग दिलाने के लिए अपने स्मार्टफोन्स पर नया अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट के शाओमी स्मार्टफोन्स एंडरॉयड नुगट के लेटेस्ट वर्ज़न नुगट 7.0 और नुगट 7.1 से लैस हो जाएंगे। लेकिन कंपनी ने भारत में सुपरहिट हो चुके रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 को इस अपडेट से बाहर रखा है।

आपको बता दें कि भारत में शाओमी रेडमी 4 ने जहां महज़ एक माह में ही आॅनलाईन प्लेटफार्म पर 10 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचने का कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं रेडमी नोट 4 ने भी अपनी 10 लाख यूनिट की सेल 45 दिनों में कर ली थी। ऐसे में इंडियन यूजर्स को इन दोनों फोन पर अपडेट न मिलने से निराशा है।

12 जुलाई को लॉन्च होगा 5,000एमएएच बैटरी वाला मोटो ई4 प्लस

हालांकि हो सकता है कि जल्द ही कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भी एंडरॉयड अपडेट के दायरे में शामिल कर लें, परंतु अभी के लिए सिर्फ इंतजार ही करना होगा। शाओमी की ओर से मी मैक्स, मी 5, मी 5एस, मी 5एस प्लस, मी 4सी, मी 4एस, मी नोट, मी मिक्स, रेडमी नोट 4एक्स, मी6, मी ​मैक्स 2, मी 5सी और रेडमी 4एक्स स्मार्टफोन पर अपडेट जारी किया है।