
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में आज चीनी कंपनी शाओमी का दबदबा कायम है। हाल ही में सामनें आई रिपोर्ट में यह तक सामनें आ चुका है कि शाओमी की बढ़ती डिमांड सैमसंग के अपेक्षाकृत बहुत ज्यादा है। अपने यूजर्स का दायरा बढ़ाने के लिए शाओमी आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन मार्केट में भी अपने फोन की सेल शुरू कर चुकी है। वहीं आज से शाओमी रेडमी 4 का 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट भी रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
बिल गेट्स को पछाड़ अमेज़न के सीईओ बने दुनिया के सबसे बड़े रईस
पिछले माह शाओमी ने अपने स्मार्टफोन्स को रिटेल स्टोर्स पर बेचना शुरू किया था। उस वक्त भी 91मोबाइल्स ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर ब्रेक की थी कि शाओमी का स्मार्टफोन रेडमी 4 आॅफलाईन सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। एक माह पहले जहां रेडमी 4 का 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी और 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी वेरिएंट स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था वहीं अब इसका 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट भी सेल के लिए आ गया है।

रिटेल स्टोर्स पर शाओमी रेडमी 4 के 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये तय हुई है जब्कि आॅनलाईन प्लेटफार्म पर यह अभी भी 10,999 रुपये में उपलब्ध है। अर्थात् रिटेल स्टोर्स से शाओमी के इस फोन को पाने के लिए आपको रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे।
शाओमी रेडमी 4 के अन्य वेरिएंट्स आॅनलाइन स्टोर पर 2जीबी+16जीबी वेरिएंट 6,999 रुपये तथा 3जीबी+32जीबी वेरिएंट 8,999 रुपये में उपलब्ध है तथा आॅफलाईन स्टोर्स पर इन वेरिएंट्स के लिए आपको क्रमश: 7,499 रुपये तथा 9,499 रुपये चुकाने होंगे।
सोनी ला रहा है 4जीबी रैम वाला फोन जो चलेगा सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर पर
रेडमी 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है तथा फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। यह फोन 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच बैटरी मौजूद है।


















