शाओमी रेडमी 5 की फोटोज़ आई सामनें

Join Us icon

कम कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशन्स उपलब्ध कराने वाली शाओमी के चाहने वाले दुनिया के हर कोने में है। पिछले साल ही शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप के तहत रेडमी 4 और रेडमी नोट 4 लॉन्च किया था, जिसने स्मार्टफोन यूजर्स के बीच खासी पहचान बनाई। अब इसी कड़ी के आगामी फोन रेडमी 5 की फोटो सामनें आई है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन से पर्दा उठा सकती है।

मोबाईल एक्जपॉज़ ने शाओमी के एक फोन की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह शाओमी का आगामी स्मार्टफोन रेडमी 5 है। शेयर की गई फोटोज़ में फोन का फ्रंट और बैक पैनल दिखाया गया है। इस लीक में फोन को प्लास्टिक बॉडी से निर्मित ​दिखाया है जो ब्लैक कलर में है।

xiaomi-redmi-5-1

सामनें आई फोटोज़ के अनुसार कहा गया है कि शाओमी रेडमी 5 को 5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर ही शाओमी का लोगो लगा है तथा यह फोन ‘कैपे​सिटिव की’ से लैस है।

अगले तीन महीनों में 30 फोन लॉन्च करेगा इंटेक्स, एंडरॉयड फोन के अलावा फीचर फोन पर भी होगी नजर

फोन के रियर पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात कही गई है वहीं बताया जा रहा है कि पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि इस फोन को लेकर अभी कंपनी की ओर से किसी भी तरह ही कोई जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में अभी शाओमी रेडमी 5 के पुख्ता सूबूतों को इंतजार है।