Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन Dimensity 1200, और 67W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपना गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रेडमी का यह फोन कंपनी की Redmi K40 सीरीज का मेंबर है। यह गेमिंग फोन Redmi K40 Game Enhanced Edition के नाम से पेश किया गया है। रेडमी ब्रांड का यह पहला गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने गेमिंग ट्रिगर बटन के साथ पेश किया है। रेडमी के इस गेमिंग स्मार्टफोन के बैक में दिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के चारों ओर एंबिएंट लाइट दिया है, जो अलग-अलग रंगों में स्विच होता है। यह लाइटिंग कॉल, मैसेज और चार्जिंग के दौरान LED नोटिफिकेशन के रूप में भी काम करती है। Redmi K40 Game Enhanced Edition में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पंच होल कटआउट दिया गया है। यहां हम आपको इस फोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi K40 Game Enhanced Editio : कीमत
Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 1,999 RMB (करीब 23,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 2,199 RMB (करीब 25,300 रुपये), तीसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 2,399RMB और चौथा वेरिएंट 12GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 2,399 RMB (करीब 27,600 रुपये) और टॉप एंड हाई वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 2,699 RMB (करीब 31,000 रुपये)की कीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung के ये सस्ते 5G फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च
Redmi K40 Game Enhanced Edition : स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैप्लिंग रेट 480Hz है। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही डिस्प्ले के तीन ओर 1.8mm का बैजल दिया गया गया है। इसके साथ सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। रेडमी के इस गेमिंग स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1200 SoC दिया है जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Redmi K40 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। Redmi के गेमिंग फोन में 5,065mAh बैटरी दिया गया है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम के साथ Samsung ला रहा एक नया 5G फोन Samsung Galaxy F52, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Redmi K40 Game Enhanced Edition features
- 6.67-inch FHD+ AMOLED display, 120Hz refresh rate
- MediaTek Dimensity 1200 SoC
- Up to 12GB RAM, 256GB storage
- Android 11 OS
- 64MP + 8MP + 2MP triple cameras
- 16MP selfie snapper
- 5,065mAh battery, 67W fast wired charging
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi K40 Game Enhanced Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C दिया गया है।