Xiaomi के झोले से निकलेगा एक और सस्ता फोन Redmi Note 10 Lite, इंडिया में लॉन्च होगा सीरीज़ का छठा मोबाइल

Xiaomi के इंडियन फैंस नए स्मार्टफोन Redmi 10 Prime के स्वागत के लिए तैयार बैठे हैं। कम कीमत वाला यह सस्ता स्मार्टफोन आने वाली 3 सितंबर को भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा। लेकिन लगता है कि शाओमी इस दिवाली को भी खाली नहीं जाने देगी। एक ओर जहां रेडमी 10 प्राइम को कंपनी और शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन द्वारा जोर-शोर से टीज़ किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि Xiaomi एक और नए स्मार्टफोन Redmi Note 10 Lite को भी इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
Redmi Note 10 Lite के इंडिया लॉन्च की खबर विदेशी टिपस्टर ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये शेयर की है। टिपस्टर ने दावा किया है कि शाओमी कंपनी अपनी रेडमी नोट 10 सीरीज़ में एक और नया डिवाईस जोड़ने की योजना बना रही है जिसे रेडमी नोट 10 लाइट नाम के साथ पेश किया जाएगा। लीक के अनुसार 2109106A1I मॉडल नंबर वाला यह स्मार्टफोन सिर्फ इंडियन मार्केट में ही लॉन्च होगा। वहीं साथ ही टिपस्टर ने एक बड़ी बात भी कही है कि यह Note 10 Lite पहले लॉन्च हो चुके Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9S का रिब्रांडिड वर्ज़न होगा।
#RedmiNote10Lite coming soon to India. Rebranded Redmi Note 9 Pro (India version, global Note 9S)… HOW MANY?! pic.twitter.com/DKl2tHRmXe
— Kacper Skrzypek ?? (@kacskrz) August 23, 2021
Redmi Note 9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 9 Pro में 6.67-इंच फुल-एचडी+ IPS डिसप्ले दिया गया है, जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर है। हैंडसेट में 4GB रैम के साथ 64GB/128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर Redmi Note 9 Pro में 4G एलटीई, डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ GLONASS, वीवाईफाई, 3.5एमएम हैडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट जैस ऑप्शन मौजूद हैं। इसके साथ ही फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित है। यह भी पढ़ें : दुकानों पर सजने लगे हैं Samsung Galaxy A52s 5G फोन के पोस्टर्स, जल्द शुरू होगी भारत में सेल
फोटोग्राफी की बात करें फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी अल्ट्रा-वाइड सेंसर, मैक्रो लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5,020mAh की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 पर चलता है और इसमें लेटेस्ट MIUI वर्जन दिया गया है।
Xiaomi India ने अभी तक Redmi Note 10 Lite के लॉन्च और भारत में उपलब्धता को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लिहाजा लीक में सामने आई डिटेल्स को अभी पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इंडियन मार्केट में पहले ही इस सीरीज़ के तहत पांच मोबाइल फोन Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10T 5G, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10S और Redmi Note 10 बिक रहे हैं, ऐसे में छठा मोबाइल जोड़ना और वह भी पुराने फोन को रिब्रांडिड वर्ज़न लाना काफी कन्फ्यूजिंग लगता है।