Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/03/Xiaomi-Redmi-Note-11-Pro-Smartphone-Launched-in-India-Check-Price-and-Specifications.jpg

Redmi ने भारत में अपनी Note 11 Pro सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में दो स्मार्टफ़ोन Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किए हैं। यहां हम आपको Redmi Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने 5000mAh बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया है। रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन में भी प्राइमरी कैमरा 108MP का है। यहां हम आपको Redmi Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 11 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11 Pro स्मार्टफ़ोन में 6.67″ FHD+ AMOLED DotDisplay दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल हैं। रेडमी के इस फ़ोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में ग्राफ़िक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ इस स्मार्टफ़ोन को 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।

Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स प्रोसेसर को छोड़कर Redmi Note 11 Pro Plus जैसी ही हैं। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया था। इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W का फास्ट चार्जर दिया गया है।

Redmi Note 11 Pro कीमत

Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज 17,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का टॉप एंड वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में पेश किया गया है।


Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की भारत में बिक्री 23 मार्च से शुरू होगी। यह फोन शाओमी के वेबसाइट और अमेजन पर शुरू होगी।

Redmi Note 11 Pro लॉन्च वीडियो