शाओमी रेडमी नोट 4

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/01/Xiaomi-Redmi-Note-4.jpg

शाओमी रेडमी नोट 4 प्राइस इन इंडिया
रेडमी नोट 4 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी- 9,999 रुपये
रेडमी नोट 4 3जीबी + 32जीबी मैमोरी- 10,999 रुपये
रेडमी नोट 4 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी- 12,999 रुपये

शाओमी रेडमी नोट 4 भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन की वजह से लोगों ने इसे काफी सराहा है। शाओमी रेडमी नोट 4 की बॉडी मैटल की बनी है और इसकी बिल्ड क्वालिटी बेहतर है। यह फोन आपको प्रीमियम क्वालिटी का अहसास कराता है। इसके पिछले पैनल में आपको एंटीना बैंड देखने को मिलेगा। जैसा पुराने आईफोन में दिया जाता था। यह फोन सेल के लिए आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है। इसके अलावा आॅफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

डिसप्ले
शाओमी रेडमी नोट 4 में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,920 × 1,080 पिक्सल है। स्क्रीन लेमिनेटेड है लेकिन गोरिल्ला ग्लास की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

प्रोसेसर
शाओमी रेडमी नोट 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज 64बिट्स वाला 9एक्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू दिया गया है।

मैमोरी
शाओमी रेडमी नोट 4 का 4जीबी रैम मैमोरी के साथ आपको 64जीबी की इनबिल्ट मैमोरी दी गई है। इस फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। हालांकि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप सिम या कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा
शाओमी रेडमी नोट 4 को कंपनी ने 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 5-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस किया है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे।

आॅपरेटिंग सिस्टम
शाओमी रेडमी नोट 4 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसे अपडेट देने का दावा किया है।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी नोट 4 में आपको डुअल सिम सपोर्ट है और दोनों पर आप 4जी का लाभ ले सकते हैं। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी, एनएफसी और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेंगे। इसके साथ ही यूएसबी ओटीजी और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

बैटरी
शाओमी रेडमी नोट 4 में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। टॉकटाइम के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल शाओमी रेडमी नोट 4
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5-इंच (13.97संटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी(1,080 x 1,920 पिक्सल)
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
प्रोसेसर 2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53, आॅक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 506
मैमोरी
रैम 2जीबी/3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,280 x 720 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी6.0.1 (मार्शमेलो)
यूआई यूआई 8.5
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 4,100 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम पॉलिमर
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो, हाईब्रीड
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड हां
यूएसबी ओटीजी हां
हेडफोन 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
डायमेंशन 151 X 76 X 8.4एमएम
वज़न 165ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड, ग्रे, लेक ब्लू