
शाओमी रेडमी नोट 4 के चाहने वालों के लिए बहुत ही अच्छी खबर आई है। जल्द यह फोन अब आॅफलाइन में उपलब्ध होने वाला है। आज कंपनी ने यह जानकारी दी है कि यह फोन प्री आॅर्डर के माध्यम से बड़े आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि यहां यह बात बताना भी जरूरी है कि आॅनलाइन के मुकाबले आॅफलाइन स्टोर पर ये फोन थोड़ा महंगा होगा।
आॅनालाइन स्टोर पर शाओमी रेडमी नोट 4 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। जबकि आॅफलाइन स्टोर पर कपंनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11,499 रुपये रखी है। इस कीमत पर 2जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी वाला फोन लिया जा सकेगा।
इस बारे में शाओमी के प्रवक्ता का कहना था कि 18 मार्च से कई बड़े स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा लेकिन इससे पहले फोन का प्रीआॅर्डर करना होगा। जानकारी के मुताबिक यह भारत के प्रमुख 750 स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। जिसमें बिक सी, संगिता और लॉट मोबाइल आदि शामिल हैं।
जहां तक शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसे बेहद ही शानदार कहा जा सकता है और यही वजह है कि कंपनी ने महज 45 दिनों में 10 लाख से ज्यादा यूनिट के सेल का रिकॉर्ड बना दिया। फोन में 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच का डिसप्ले है।
एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2/3/4जीबी रैम वेरिएंट में मौजूद है। इसके साथ ही 32जीबी और 64जीबी मैमोरी आॅप्शन है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी तकनीक के साथ 4,100एमएएच की बैटरी से लैस है।


















