रेडमी नोट 7 की पहली सेल में ही बिके 2,00,000 से ज्यादा फोन, बनाया नया रिकॉर्ड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/02/Redmi-Note-7-Pro-4.jpg

शाओमी इंडिया ने पिछले हफ्ते ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी रेडमी नोट सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बने हैं। इनमें से रेडमी नोट 7 जहां 6 मार्च यानि कल अपनी पहली फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हुआ था वहीं रेडमी नोट 7 प्रो आने वाली 13 मार्च से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है। रेडमी नोट सीरीज़ का इंतजार इंडियन स्मार्टफोन यूजर्स बड़े चाव से कर रहे थे और उम्मीद थी कि ये फोन शाओमी ब्रांड को और भी हिट साबित करेंगे। वहीं गत दिवस हुई रेडमी नोट 7 की पहली सेल ने भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए साफ कर दिया है कि रेडमी नोट 7 सीरीज़ शाओमी ही नहीं बल्कि इंडियन स्मार्टफोन बाजार में सफलता ने नए आयाम बनाने वाली है।

पहली सेल 2 लाख के पार

शाओमी रेडमी नोट 7 कल दोपहर 12 बजे अपनी पहली फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। यह फ्लैश सेल मी डॉट कॉम के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी शुरू हुई थी। सेल शुरू होते ही इतने ज्यादा यूजर्स ने रेडमी नोट 7 को खरीदने के लिए वेबसाइट का रूख किया कि कुछ ही मिनटों में मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट दोनों पर ही सोल्ड आउट का बोर्ड टंग गया। शाओमी की ओर से उपलब्ध कराई गई पूरी यूनिट कुछ ही मिनटें में बिक गई। वहीं बाद में शाओमी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया कि कल पहली फ्लैश सेल के दौरान 2,00,000 से भी ज्यादा रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को खरीदा गया है।

कब होगी अगली सेल

पहली सेल में रिकॉर्ड तोड़ सेल होने के बाद शाओमी ने कुछ ऐसी स्ट्रेटजी बनाई है कि फोन की अगली सेल भी नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। दरअसल शाओमी इंडिया रेडमी नोट 7 की अगली फ्लैश सेल 13 मार्च को आयोजित कर रही है। और इसी दिन रेडमी नोट 7 प्रो भी अपनी पहली फ्लैश सेल के​ लिए उपलब्ध होने वाला है। यानि एक फोन जहां 2 लाख से भी ज्यादा यूनिट बेच चुका है वहीं रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो मिलकर 13 मार्च को शाओमी फोन की सेल का नया रिकॉर्ड बनाएगे, इस बात की पूरी उम्मीद की जा रही है। यह सेल 13 मार्च की दोपहर 12 बजे मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी।

कीमत

रेडमी नोट 7 प्रो

(4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी) = 13,999 रुपये
(6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी) = 16,999 रुपये

रेडमी नोट 7

(3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी) = 9,999 रुपये
(4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी) = 11,999 रुपये

रेडमी नोट 7 और नोट 7 प्रो

शाओमी ने रेडमी नोट के दोनों फोन को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इनमें 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो में 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड रखा है।

रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा सेटअप फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के रियर कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस किया है जो लाईट, नॉइज़ और ब्राइटनेस को खुद ही अडजस्ट कर शानदार फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।यह भी पढ़ें : शाओमी रेडमी 7 की वीडियो हुई लीक, लॉन्च से पहले ही देखें फोन की लुक और स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 7 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 7 प्रो में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को नेबुला रेड, नेप्चुन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

रेडमी नोट 7 स्पेसिफिकेशन

यह स्मार्टफोन ​स्टाईल, डिजाईन और डिसप्ले के मामले में रेडमी नोट 7 प्रो के समान ही है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। यह फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 7 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रूबी रेड, ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।