
शाओमी फैन के लिए बेहद ही अच्छी खबर है। 19 जनवरी को शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आज कंपनी ने एक ट्विट के माध्यम से जानकारी दी है। हालांकि इस ट्विट में किसी भी फोन का नाम नहीं लिया लेकिन कपंनी ने एक नए डिवाइस लॉन्च करने के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में आशा है कि इस दिन शाओमी रेडमी नोट 4 को लॉन्च कर सकती है।
फोन बैटरी जल्दी हो रही है खत्म, जानें कैसे करें उसे ठीक
जहां तक शाओमी रेडमी नोट 4 की बात है तो कुछ माह पहले इसे चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं अब यह फोन भारत में उपलब्ध होने वाला है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 4 में 5.5-इंच आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले देखने को मिलेगा। रेडमी नोट 3 की तरह इस फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन भी फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) होगा।
19 January 2017 – Save the date as we unveil a new #Redmi device! Click https://t.co/TJ0h02W1hq to keep yourself updated! pic.twitter.com/arpmHi1YAz
— Redmi India (@RedmiIndia) January 10, 2017
शाओमी रेडमी नोट 4 क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इसके साथ ही फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक फोन को 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह फोन 32जीबी और 64जीबी मैमोरी आॅप्शन में उपलब्ध होंगे।
नए डिजाइन में उपलब्ध होंगे एचटीसी के वाइव सीरीज फोन
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्स का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की कैमरा दिया जाएगा। शाओमी रेडमी नोट 4 में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। वहीं डाटा व कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी, एनएफसी और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेंगे।


















