4 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Redmi Prime स्मार्टफोन, Xiaomi ने की घोषणा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/07/Redmi-Prime.jpg

Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 9 नाम के साथ लॉन्च किया है। इस फोन को 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 11,999 रुपये है। रेडमी नोट 9 के भारत आने के बाद अब कंपनी ने घोषणा की है कि शाओमी आने वाली 4 अगस्त को इंडिया में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसे ‘Redmi Prime’ सीरीज़ में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि यह आने वाला स्मार्टफोन Redmi 9 Prime नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा।

शाओमी इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Redmi Prime फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव करते हुए इसके लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि यह नया फोन आने वाली 4 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा जो शाम 4 बजे ऑनलाईन लाईव स्ट्रीमिंग के जरिए मार्केट में कदम रखेगा। इस फोन का नाम Redmi 9 Prime हो सकता है जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट देखने का मिल सकता है। बहरहाल फोन के नाम और अन्य डिटेल्स का अभी इंतजार किया जा रहा है।

Redmi Note 9

रेडमी नोट 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए शाओमी द्वारा फोन डिसप्ले को रिडिंग मोड 2.0 और सनलाईट मोड से लैस किया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus से हुई बड़ी लापरवाही, गलती से कर दिया सैकड़ों यूजर्स का डाटा लीक

Xiaomi की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Redmi Note 9 में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। आपको बता दें कि टेक मार्केंट में Redmi Note 9 पहला फोन था जो इस चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi Note 9 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ Samsung का नया और सस्ता स्मार्टफोन Galaxy M01 Core

Xiaomi Redmi Note 9 रियल डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5020एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। यह फोन 9वॉट रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Redmi Note 9 को इंडिया में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।