10 मई को लॉन्च हो रहा है शाओमी का सबसे सस्ता डुअल कैमरे और बेज़ल लेस डिसप्ले वाला फोन रेडमी एस2

Join Us icon

शाओमी ने कल ही माइक्रोब्लागिंग साइट के जरिये अपने आगामी स्मार्टफोन रेडमी एस2 को लेकर टीज़र जारी किया था। इस टीज़र के सामनें आने से इतना तय हो गया था कि कंपनी अपनी नई सीरीज़ लॉन्च करने वाली है जो रेडमी एस टाईटल से ही शुरू होगी। वहीं आज फिर शाओमी रेडमी एस2 को लेकर खबर सामनें आई ​है जिसमें इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार मई महीने की 10 तारीख को शाओमी रेडमी एस2 स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

शाओमी रेडमी एस2 आने वाली 10 मई का पहली बार टेक जगत के सामनें पेश होगा। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद विश्व के विभिन्न देशों में कदम रखेगा। शाओमी की ओर से हालांकि रेडमी एस2 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो यह फोन 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पेश किया जाएगा जिसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच एचडी+ स्क्रीन दी जाएगी। लीक के मुताबिक यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा।

Xiaomi Redmi S2 launch invite

रेडमी एस2 को शाओमी 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है वहीं ग्राफिक्स के लिए इनमें एड्रेनो 506 जीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी के स्टोरेज आॅप्शन देखने को मिल सकते हैं तथा तीनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

शाओमी के इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर देखने को मिल सकता है तथा डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,080एमएएच कपैसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तथा रेडमी एस2 की कीमत का जानकारी के लिए 10 मई का इंतजार करना होगा।