
कुछ दिनों पहले ही शाओमी को लेकर खबर सामनें आई थी कि कंपनी जल्द अपना एक और नया स्मार्टफोन रेडमी एस2 लॉन्च करने वाली है। यह फोन कंपनी का आरंभिक स्तर का फोन होगा जो बेहद ही कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब शाओमी के इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट होने से न सिर्फ फोन की स्पेसिफिकेशन्स पता चली है बल्कि फोन के जल्द लॉन्च होने के आसार भी बढ़ गए हैं।
शाओमी रेडमी एस2 को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार शाओमी रेडमी एस2 को यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा और इसकी लुक शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो जैसी होगी। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है।
टेना के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा। लिस्टिंग में बताया गया है कि शाओमी रेडमी एस2 को 2जीबी, 4जीबी और 6जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी के स्टोरेज आॅप्शन्स देखने को मिल सकते हैं।
5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 लॉन्च, शाओमी से होगी सीधी टक्कर
शाओमी रेडमी एस2 में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर देखने को मिलेगा।
लीक के मुताबिक शाओमी अपने इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ग्रे, पिंक, रेड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर और सफेद के कई कलर आॅप्शन में लॉन्च करेगी। बहरहाल फोन की लॉन्च डेट व कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है तथा जबतक शाओमी स्वयं रेडमी एस2 को लेकर घोषणा नहीं करती फोन की स्पेसिफिकेशन्स को भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता।



















