
भारत के स्मार्टफोन बाजार में अपना कब्जा जमाने के बाद शाओमी अब धीरे-धीरे स्मार्ट टीवी की मार्केट में अपने कदम जमा रही है। कम कीमत और शानदार फीचर्स के चलते ही कंपनी के स्मार्टफोन्स ग्राहकों को लुभाते हैं वहीं, अब कंपनी इसी पैंतरे को स्मार्ट टीवी पर भी आजमा रही है। मार्केट में कंपनी के कई साइज में स्मार्ट टीवी मौजूद हैं वहीं, अब कंपनी एक ओर नए मॉडल को पेश करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। शाओमी 10 जनवरी को मार्केट में नया मी टीवी 4 पेश कर सकती है। कंपनी काफी समय से अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लगातार टीजर जारी कर रही है।
शनिवार को कंपनी ने एक ट्विट किया जिसमें कहा गया कि नया टीवी 10 जनवरी को सुबह 11 बजे दस्तक देगा। वहीं, इससे पहले भी कंपनी ने वीडियो टीजर जारी किया था। इसके अलावा टीवी में बड़ी स्क्रीन को लेकर कंपनी ने आज फिर एक वीडियो टीजर जारी किया है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर भी इस टीवी के लॉन्च के लिए अलग से एक पेज बनाया गया है, जिससे उम्मीद है कि कंपनी का यह टीवी फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए आएगा।
Bored of all the entertainment? The first thing you would want to change about your TV is to change your TV.
RT if you are excited about #TheBiggerPicture. To be revealed on 10th Jan. pic.twitter.com/eTLSm7DqqS— Mi TV India (@MiTVIndia) January 7, 2019
It's time to go from small to big. Make space, #TheBiggerPicture unveiling on 10th Jan, at 11 AM. pic.twitter.com/YYVw58D2G8
— Mi TV India (@MiTVIndia) January 5, 2019
बता दें कि 91मोबाइल्स को कुछ समय पहले अहम जानकारी हाथ लगी है थी, जिसमें सामने आया था कि शाओमी दो और नए स्मार्ट टीवी पर काम कर रही है जो जल्द ही बाजार में उतार दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार शाओमी दो नए स्मार्ट टेलीविज़न को मी टीवी 5ए और शाओमी मी टीवी 5एस होगा। शाओमी के इन दोनों स्मार्ट टेलीविज़न को चीनी वेबसाइट 3सी पर देखा गया था। एक स्मार्ट टीवी का मॉडल नंबर जहां एल65एम5-5ए है वहीं दूसरे को एल65एम5-5एस मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।
गौरतलब है कि शाओमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में मौजूद मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए 32-इंच, मी एलईडी टीवी 4सी प्रो 32-इंच और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो 49-इंच की कीमत में 2,000 रुपए तक की कटौती की थी। 32-इंच वाले मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4ए की पहले एमआपी 15,999 रुपए थी, लेकिन अब इस टेलिविजन का नया एमआरपी 14,499 रुपये होगा। वहीं, मी.कॉम पर यह टीवी 13,999 रुपए में मिल रहा था, कीमत में कटौती के बाद यह 12,499 रुपए में मिलेगा। वहीं, 32-इंच वाले मी एलईडी टीवी 4सी प्रो की करंट एमआरपी 16,999 रुपए थी।
लेकिन, दाम कम होने के बाद नई एमआरपी 14,999 रुपए होगी। वहीं, मी.कॉम पर यह टीवी अभी तक 15,999 रुपए में मिल रहा था। अब मी.कॉम पर यह टीवी 13,999 रुपए में मिलेगा। शाओमी का 49-इंच वाला मी एलईडी टीवी 4ए प्रो अब 30,999 रुपए की कीमत में मिलेगा।



















