24 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है शाओमी का गेमिंग फोन प्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/08/Poco-F1-1.jpg

कुछ ​दिन पहले ही शाओमी के को फाउंडर लिन बिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी थी कि कंपनी 48—मेगापिक्सल वाला फोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि इस फोन के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन आज चीनी सोशल मीडिया पर कए नई खबर आई है जिसके अनुसार शाओमी प्ले नाम से एक मॉडल पेश करने वाला है। इस फोन को कंपनी 24 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है। हालांकि शाओमी ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इस फोन का एक पोस्टर चीनी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

चीनी सोशल मीडिया वीबो पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 17​ दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर के बीच में इस फोन का प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि ज्यादा चांस है कि कंपनी इसे 24 दिसंबर को क्रिसमस के दिन दिखाए। इसके अलावा फोन के पोस्ट में कुछ भी नहीं कहा गया है। इस खबर को सबसे पहले ​जीएसएम अरीना ने प्रकाशित किया है। 5,000 एमएएच बैटरी, दमदार प्रोसेसर और नॉच स्क्रीन साथ लॉन्च हुआ असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2

वहीं कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी अपने नए पोको ब्रांड का नाम ही बदलकर प्ले कर सकती है। गिज़मोचाइना वेबसाइट के अनुसार कंपनी आॅनर प्ले की तरह ही कम रेंज में नया गेमिंग फोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन 289 डॉलर के अंदर अर्थात लगभग 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है। इसके लिए कंपनी अपने नए पोको ब्रांड को ही बदल सकती है। पोको फोन को शाआमी प्ले किया जा सकता है। हालांकि कहीं भी फोन के स्पेसिफिकेशन उपलब्ध नहीं हैं लेकिन कहा जा रहा है कि हाईएंड स्पेसिफिकेशन से इसे लैस किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस लॉन्च, इसमें है अनोखा नॉच डिसप्ले और ट्रिपल कैमरा सेंसर

गौरतबल है कि शाओमी ने उंचे रेंज में गेमिंग फोन को पहले ही लॉन्च किया है। ब्लैक शार्क नाम से यह फोन चीन सहित कुछ दूसरे बाजार में सेल के​ लिए उपलब्ध है। हालांकि भारत में यहीं है और न ही कंपनी ने इसके लॉन्च की घोषणा की है। परंतु पोको एफ1 को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में आशा कर सकते हैं​ कि शाओमी प्ले भी भारत में उपलब्ध होगा।