
शाओमी पिछले महीनों में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। हाल ही में शाओमी की ओर से चीनी बाजार में रेडमी एस2 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। वहीं शाओमी अब अपने एक नए स्मार्टफोन को भारत लाने की तैयारी कर रही है। रेडमी इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के लिए एक टीज़र पोस्ट करते हुए नए स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च ही जानकारी दे दी है। शाओमी ने घोषणा कर दी है कि आने वाली 7 जून को कपंनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
शाओमी ने रेडमी इंडिया के ट्वीटर हैंडल के जरिये इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि 7 जून को भारत में कौन सा फोन लॉन्च होगा लेकिन इतना जरूर साफ किया गया है कि यह स्मार्टफोन एक सेल्फी सेंट्रिक फोन होगा। ट्वीटर पर टीजर जारी करते हुए कंपनी ने हैशटैग के साथ ‘RealYou’ लिखा है। इस हैशटैग में ‘वाई’ को रेड कलर से हाईलाईट किया गया है। हमारा मानना है कि शाओमी 7 जून को अपनी रेडमी वाई सीरीज़ में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो ‘रेडमी वाई2’ नाम के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।
Every step in your life is defined by a selfie. Find yourself, #FindYourSelfie
The BEST selfie smartphone is arriving soon. pic.twitter.com/OeQaSAI4TZ
— Redmi India (@RedmiIndia) May 14, 2018
इस बात के भी प्रबल आसार है कि शाओमी की ओर से चीन में लॉन्च किए जा चुके स्मार्टफोन रेडमी एस2 को ही भारत में रेडमी वाई2 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी रेडमी एस2 को चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। शाओमी ने 3जीबी रैम वेरिंएट को 999 चीनी युआन और 4जीबी रैम वेरिएंट को 1,299 युआन में लॉन्च किया है। भारतीय करंसी अनुसार यह कीमत क्रमश: 10,500 रुपये और 13,700 रुपये के करीब है।
शाओमी रेडमी एस2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी ट्रेंड में चल रही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।
शाओमी के ये 17 स्मार्टफोन टेक बाजार में होंगे लॉन्च, कंपनी का अहम डाक्यूमेंट हुआ लीक
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी एस2 के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई, डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविफी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में शाओमी रेडमी एस2 ग्रे, पिंक और गोल्ड ह्यू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।



















