Xiaomi कर रहा भारत में बड़े धमाके की तैयारी, बेहद कम क़ीमत में लॉन्च होंगे Redmi 9 Activ और Redmi 9A Sport

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/07/Xiaomi-Redmi-9-Power-and-redmi-9A.jpg

Xiaomi जल्द ही भारत में दो नए Redmi स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। MySmartPrice को टिपस्टर Ishan Agarwal रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में यह जानकारी मिली है। MySmartPrice की रिपोर्ट की माने तो रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 9 Activ और Redmi 9A Sport जल्द ही भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। रेडमी के अपकमिंग दोनों फोन देश में पहले से मौजूद Redmi 9 और Redmi 9A स्मार्टफोन से थोड़े ही अलग होंगे। ये दोनों स्मार्टफ़ोन नई रैम और स्टोरेज के साथ अलग कलर वेरिएंट में पेश किए जाएंगे।

Redmi 9 Activ: क्या होगा ख़ास?

Redmi 9 Activ स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये नए मैटेलिक पर्पल कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो कि रेगुलर Redmi 9 से अलग होगा। रेडमी का यह अपकमिंग वेरिएंट 4GB RAM 64GB स्टोरेज और 6GB RAM 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Redmi 9 Prime स्मार्टफोन की तरह MediaTek Helio G35 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

Redmi 9 Activ स्मार्टफोन को 6.53-इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days Sale : iPhone से लेकर Samsung, Realme, POCO और Motorola के स्मार्टफोन पर मिलेंगे धमाकेदार डील्स

Redmi 9A Sport: क्या होगा ख़ास?

Redmi 9A Sport स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन मैटेलिक ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। रेडमी के इस फोन को 2GB + 32GB, और 3GB + 32GB वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन की डिस्प्ले का साइज और रेजलूशन Redmi 9 स्मार्टफोन की तरह होगा। यह अपकमिंग फोन MediaTek Helio G25 SoC के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन को कंपनी मोस्ट अफोर्डेबल कीमत में पेश कर सकती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने भारत में कम क़ीमत में लॉन्च किए Redmi TV Series के दो मॉडल, मिलते हैं दमदार फीचर्स

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन