Xiaomi लेकर आ रहा गजब का फोल्डिंग स्मार्टफोन, सेल्फी कैमरा के लिए किया गया है ये खास इंतजाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Xiaomi-Fold-Phone-2.jpg

Xiaomi इन दिनों नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। शाओमी का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है। यानी शाओमी का यह स्मार्टफोन फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर @Shadow_Leak ने ट्विटर पर जानकारी शेयर किया है। ट्विटर पर शेयर किए इमेज से पता चलता है कि शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले पैनल दिख रहे हैं।

शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का प्राइमरी डिस्प्ले फोल्डेबल और बड़ी होगा। वहीं फ़ोन की सेकेंडरी डिस्प्ले छोटी होगी। इसके साथ ही इस फ़ोन रियर पैनल में कैमरा मॉड्यूल दिया जा गया है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर दिया गया है। फ़िलहाल इस स्मार्टफ़ोन के कैमरा सेंसर को लेकर डिटेल में जानकारी सामने नहीं है।

सेल्फी कैमरा के लिए पॉप अप मैकेनिज्म

शाओमी इस फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के फ़्रंट में सेल्फ़ी कैमरा के लिए नॉच नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर को लेकर भी किसी तरह के संकेत नहीं मिलते हैं। इमेज देखकर पता चलता है कि इस फोल्डेबल फ़ोन में पॉप अप सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा। इस फ़ोन में पॉप सेल्फ़ी कैमरा के लिए मोटराइज्ड मैकेनिज्म दिया जाएगा।

इस फ़ोन के राइजिंग मॉड्यूल में दो कटआउट देखने को मिल रहे है। इससे पता चलता है कि इस फ़ोन में डुअल फ़्रंट कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Poco X4 Pro 5G और Poco M4 Pro स्मार्टफोन इन दिन होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

मिलेगी बड़ी बैटरी

शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल इस इमेज से इतनी ही जानकारी मिलती है। इसके साथ ही इस ट्वीट में शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे और भी जानकारी मिलती है। शाओमी के आने वाले स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर ने बताया कि फ़ोन में बड़ी बैटरी दी जाएगी जो लंबी बैटरी लाइफ़ ऑफ़र करता है। शाओमी के इस फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन को लेकर कंपनी ने फ़िलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। यह भी पढ़ें : iQOO ने भारत में किया शक्ति प्रदर्शन, iQOO 9 Pro को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : iQOO 9 अनबॉक्सिंग