15 हजार से कम वाला Samsung 5G फोन हुआ महंगा! कंपनी ने बढ़ाए सभी मेमोरी वेरिएंट्स के दाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/galaxy-a17-5g-launch.jpg

सैमसंग ने पिछले साल ₹15000 से कम का 5जी फोन Samsung Galaxy F17 इंडिया में लॉन्च किया था जो Exynos 1330 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। वहीं अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। ब्रांड की ओर से इस सस्ते 5जी फोन का रेट 1 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। यह प्राइस हाइक स्मार्टफोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू हो गया है और आज से यह मोबाइल महंगे रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Samsung Galaxy F06 लॉन्च प्राइस प्राइस हाइक नया प्राइस
4GB RAM + 128GB Storage ₹14,499 ₹1000 ₹15,499
6GB RAM + 128GB Storage ₹15,999 ₹1000 ₹16,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹17,499 ₹1000 ₹18,499

सैमसंग गैलेक्सी एफ17 5जी फोन की कीमत 14,499 रुपये से शुरू होती थी जिसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती थी। लेकिन अब प्राइस हाइक के साथ इस वेरिएंट का रेट 15,499 रुपये हो गया है। इसी तरह 6जीबी रैम वाले फोन की कीमत बढ़कर 16,999 रुपये हो गई है और 8जीबी रैम वाला 5जी फोन महंगा होकर 18,499 रुपये का हो गया है। बताते चलें कि यह सैमसंग फोन Violet Pop और Neo Black कलर में खरीदा जा सकता है। बताते चलें कि विभिन्न शॉपिंग साइट्स पर यह मोबाइल ऑफर्स के साथ अलग-अलग रेट में बेचा जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एफ17 5जी फोन ब्रांड के ही Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो सबसे पहले साल 2024 में आया था। अब इसे दो साल पुराना प्रोसेसर कहा जाएगा! ऐसे में 2 साल पुराने प्रोसेसर वाले फोन को महंगा करना सैमसंग फैंस को निराश कर सकता है।

Samsung Galaxy F17 5G फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह Super AMOLED ​स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 1100nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की लेयर चढ़ाई गई है। फोन स्क्रीन को बुरा नहीं कहा जाएगा, यह अच्छा ​व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकती है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ17 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल वाला macro सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता सैमसंग स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

सैमसंग स्मार्टफोंस की एक खूबी है कि ये लंबी ओएस अपडेट के साथ लाए जाते हैं। Samsung Galaxy F17 5G फोन में भी यूजर्स को इसका बेनिफिट मिलेगा। यह मोबाइल यूं तो एंडरॉयड 15 पर लॉन्च हुआ था लेकिन कंपनी ने इसे 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड पेश किया था। यानी यह स्मार्टफोन Android 21 के लिए भी तैयार है। वहीं साथ ही ग्राहकों को इसमें Samsung Wallet, Tap & Pay, ऑन डिवाइस Voice Mail जैसे फीचर भी मिलेंगे।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy F17 स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। इन दिनों ढेरों स्मार्टफोन 6,000mAh और 7,000mAh बैटरी के साथ मार्केट में आ रहे हैं। ऐसे में सिर्फ 5000एमएएच का मिलना यूजर्स को निराश कर सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

15 हजार से कम के 5G फोंस में Samsung Galaxy F17 एक बेहतर ऑप्शन माना गया है। लेकिन अब प्राइस बढ़ने के साथ ही इसके कंपीटशन भी कड़े हो गए हैं। इस प्राइस ब्रेकेट में realme P4x और Moto G67 Power जैसे स्मार्टफोन पहले से ही मौजूद हैं जो गैलेक्सी एफ15 को तगड़ी चुनौती दे सकते हैं। वहीं 7000एमएएच बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ Redmi 15 भी गैलेक्सी एफ17 को टक्कर दे सकता है।