
वीवो ने अपनी होम मार्केट चीन में वाई सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन vivo Y600 लॉन्च किया है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जो 10000mAh Battery के साथ आया है। इस सीरीज में कंपनी पहले vivo Y600i, vivo Y600 Pro और vivo Y600 Turbo जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है और अब नए 5जी फोन vivo Y600 के साथ कंपनी ने 32 घंटे, 37 मिनट स्ट्रीमिंग टाइम का Guinness World Records भी हासिल कर लिया है।
vivo Y600 5G फोन की बैटरी
वीवो वाई600 की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बड़ी बैटरी है। यह 10,000एमएएच बैटरी वाला मोबाइल है। कंपनी ने इसमें BlueVolt/Blue Ocean battery का इस्तेमाल किया है जो अगस्त महीने में लगातार 32 घंटे और 37 मिनट वीडियो स्ट्रीमिंग कर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट टेस्टिंग लाइव स्ट्रीम का गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। बताते चलें कि इस 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है।
ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद लगातार 12 घंटे मोबाइल का हैवी यूज करने पर भी vivo Y600 5G फोन की बैटरी 33% तक बच सकती है। कंपनी ने इसे 7 लेयर बैटरी प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जिसके चलते इस फोन से दूसरे मोबाइल भी चार्ज हो सकते हैं।
vivo Y600 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई600 5जी फोन को 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसमें Light-Emitting Material Q10+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी गई है।
vivo Y600 5G फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G610 जीपीयू दिया गया है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें LPDDR4X RAM लगी है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई600 5जी फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह vivo 5G फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो 5जी फोन में यूजर्स को 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC मिलेगा।
vivo Y600 5G प्राइस
वीवो वाई600 5जी फोन चीन में कुल चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1999 युआन यानी 28,299 रुपये के करीब है। वहीं टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका रेट 2499 युआन यानी तकरीबन 35,399 रुपये है। चाइना में यह नया वीवो 5जी फोन Sapphire Blue, Diamond Gold और Obsidian Black कलर में बिकेगा।












