10000mAh battery के साथ आएगा Honor Power 2! क्या टैबलेट को पीछे छोड़ देंगे मोबाइल फोन?

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का चलन अपने चरम पर है। एक वक्त था जब 5,000mAh बैटरी को फ्लैगशिप स्पेक्स के रूप में देखा जाता था। लेकिन अब 7000mAh battery भी आत होती जा रही है। लगभग सभी टेक ब्रांड बड़ी बैटरी वाले मोबाइल लेकर आ रहे हैं। लेकिन ऑनर कंपनी लगता है इस ट्रेंड को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की फिराक में है। खबर सामने आ रही है कि कंपनी Honor Power 2 बना रही है जिसमें 10000mAh battery दी जाएगी।
अभी तक इतनी बड़ी बैटरी सिर्फ टैबलेट डिवाइसेज में ही देखी गई है। 10,000एमएएच या 12,000एमएएच बैटरी वाले टैबलेट मार्केट में लाए जाते हैं, लेकिन मोबाइल फोंस में इतनी बड़ी बैटरी अभी तक नहीं दी गई है। अगर रग्ड फोंस को छोड़ दें तो Honor Power 2 दुनिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है जो आम मोबाइल यूजर्स के लिए बनाया जाएगा। अगर यही ट्रेंड कायम रहा तो बैटरी के मामले में स्मार्टफोंस टैबलेट डिवाइसेज की बराबरी कर लेंगे। और हो सकता है कि आने वाले दिनों में टैबलेट्स को पीछे भी छोड़ दें।
ऑनर पावर 2 की जानकारी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। माइक्रोब्लागिंग साइट वेइबो पर पोस्ट करते हुए बताया गया है कि ऑनर कंपनी नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे अगले साल की पहली तिमाही यानी Q1 2026 में पेश किया जाएगा। Honor Power 2 स्मार्टफोन जनवरी-मार्च के दरम्यान टेक मंच पर पेश किया जा सकता है जो कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल फोन बन सकता है।
लीक के मुताबिक ऑनर पावर 2 को 10,000एमएएच बैटरी या फिर इससे भी अधिक एमएएच पावर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का मोटाई 8.0mm बताई गई है। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इतनी बड़ी इस साइज के कैसे फिट ही जाएगी। हो सकता है कि Honor Power 2 में बड़े साइज की स्क्रीन देखने को मिले।
डिस्प्ले साइज तो सामने नहीं आया है लेकिन लीक के अनुसार इस फोन को 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह LTPS टेक्नोलॉजी वाली फ्लैट स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। लीक के अनुसार कंपनी अपने फोन को ड्रॉप-रजिस्टेंट बॉडी पर पेश करेगी।
ऑनर पावर 2 5जी को MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह मोबाइल चिपसेट अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है। हो सकता है कि कंपनी नए साल 2026 में इसे टेक मंच पर अनविल करे। बताते चलें कि पिछले साल लॉन्च हुआ ऑनर पावर स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है।
Honor Power की ही बात करें तो यह मोबाइल 8,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस फोन में 6.78-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Honor Power 2 की स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।