
वीवो एक्स500 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट 26 नवंबर तय हो चुकी है। इस दिन कंपनी अपने तीन फ्लैगशिप फोन vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max के साथ ही Watch GT2 स्मार्टवॉच भी लॉन्च करेगी। एक्स500 सीरीज के नए वीवो फोंस के भारतीय बाजार में आने से पहले ही इस सीरीज के एक और नए मोबाइल vivo X500s की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। वीवो एक्स500एस की डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर की डिटेल्स सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo X500s स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
वीवो एक्स500एस 5जी फोन से जुड़ी नई जानकारी चीनी टिपस्टर डिजीटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। इस लीक में फोन के नाम का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन टेक वेबसाइट गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक वेईबो पोस्ट में जिस S-series फ्लैगशिप फोन का जिक्र किया गया है वह अपकमिंग 5जी मोबाइल vivo X500s ही है। लीक के मुताबिक इस वीवो 5जी फोन को बेहद जल्द चीन में पेश किया जा सकता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें लीक के अनुसार वीवो एक्स500एस को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9 सीरीज के चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यहां फोन प्रोसेसर का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन चर्चा है कि vivo X500s में MediaTek Dimensity 9600M या फिर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। गौरतलब है कि वीवो एक्स500 भी डाइमेंसिटी 9600एम पर काम करता है।
vivo X500s 5G फोन को लेकर कहा गया है कि इसे 6.85-इंच की 2K+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह LTPO टेक्नोलॉजी वाली फ्लैट स्क्रीन बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। आशा है कि यह मोबाइल अल्टासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा और फोन स्क्रीन पर हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स500एस 5जी के रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का periscope telephoto सेंसर दिया जा सकता है। बताते चलें कि वीवो एक्स500 और वीवो एक्स500 प्रो दोनों स्मार्टफोंस में भी 64MP 3.5x periscope telephoto कैमरा दिया गया है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग वीवो फोन एक्स500एस में भी यहीं कैमरा होगा।
सीरीज के मौजूदा मॉडल्स के कैमरा डिपार्टमेंट का जिक्र करें तो 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ ही एक्स500 में जहां 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT828 सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं एक्स500 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT910 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस सपोर्ट करता है। vivo X500 Pro Max में 50MP Sony LYT910 मेन सेंसर + 200MP Samsung HP0 3.5x OIS telephoto सेंसर + 50MP ultra-wide कैमरा लगा है।










