आज से बिकेगा ये 10000mAh बैटरी फोन! पहली ही सेल में 4 हजार का डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-p4-power-leak.jpg

रियलमी ने पिछले सप्ताह ही इंडिया में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन realme Narzo Power लॉन्च किया था। यह मोबाइल 10001mAh battery के साथ आया था जो आज से पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। रियलमी नारज़ो पावर 5जी फोन की फर्स्ट सेल आज 10 मार्च से शुरू हो रही है और ग्राहक इसे 4,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। Narzo Power 5G प्राइस, ऑफर, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme Narzo Power 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 128GB और 256GB मेमोरी पर खरीदा जा सकता है। 128जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 27,999 रुपये है और 256जीबी मेमोरी वाला फोन 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। लेकिन शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा। इसके लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

1 हजार रुपये की छूट के साथ ही नारज़ो पावर स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Axis, SBI, ICICI, IDFC, BOB, AU, Kotak या PNB बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी 3 हजार का डिस्काउंट देगी। यह छूट फुल पेमेंट करने और ईएमआई बनवाने पर भी मिलेगी। इस 1000 + 3000 डिस्काउंट के बाद realme Narzo Power का इफेक्टिव प्राइस 23,999 रुपये पड़ेगा।

डील के तहत 8जीबी+128जीबी को 23,999 रुपये और 8जीबी+256जीबी को 25,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। वहीं कंपनी इस स्मार्टफोन पर 4 साल की फ्री बैटरी वारंटी भी साथ में दे रही है। रियलमी नारज़ो पावर 5जी फोन को Titan Silver और Titan Blue कलर में खरीदा जा सकता है। डील की डिटेल जानने के लिए या कंपनी वेबसाइट से परचेज करने के लिए (यहां क्लिक) करें और अमेजन से शॉपिंग करने के लिए (यहां क्लिक) करें।

रियलमी नारज़ो पावर की सबसे बड़ी खूबी इस स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी ही है। पावर बैकअप के लिए इसमें 10,001एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह 32 दिन का स्टैंडबॉय टाइम दे सकती है। यह रियलमी फोन 8 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है जिसे TÜV Rheinland से 5-स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। साथ ही यह मोबाइल 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

realme Narzo Power 5G एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के साथ प्रोसेसिंग को स्मूथ रखने के लिए इसमें Hyper Vision+ AI Chip भी लगाई गई है।

रियलमी नारज़ो पावर स्मार्टफोन में 1280 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली ⁠6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी 4D curve+ स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए realme Narzo Power डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला मेन IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।