10000mAh बैटरी वाले फोन realme P4 Power का MRP लीक! देखें कितना होगा इंडिया प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-p4-power-1.jpg

10000mAh Battery वाला फोन realme P4 Power इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी लगातार इस मोबाइल को टीज़ किए जा रही है। ब्रांड द्वारा अभी फोन लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि रियलमी पी4 पावर 29 जनवरी को भारत में लॉन्च हो सकता है। वहीं अब एक नए लीक में रियलमी पी4 पावर का बॉक्स प्राइस इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस मोबाइल की कीमत के साथ ही रैम व स्टोरेज की जानकारी भी सामने आ गई है।

realme P4 Power MRP टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा शेयर किया गया है। लीक में इस फोन का रिटेल बॉक्स सामने आया है जो 12GB RAM + 256GB Storage का है। इस बॉक्स पर 37,999 एमआरपी लिखा गया है। यह फोन का मैक्सिमम रिटेल प्राइस है, यानी इस 12जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी वाले रियलमी फोन को मार्केट में 35 हजार रुपये तक की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। लीक की मानें तो यह फोन Orange और Silver कलर में बिकेगा।

रियलमी पी4 पावर 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी सीरीज का realme P4x 5G फोन दिसंबर महीने में लॉन्च हुआ था और उसमें भी यही डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया था जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

लीक के अनुसार realme P4 Power 5G फोन को ⁠6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी 4D curve+ डिस्प्ले बताई जा रहा है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक में बताया गया है कि इस फोन को कंपनी IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लेकर आएगी जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करेगा।

रियलमी पी4 पावर में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मौजूद रहेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

कंपनी खुद ही बता चुकी है कि realme P4 Power को भारतीय बाजार में 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जाएगा। कंपनी की ओर से बड़ी बैटरी की तो जानकारी दी जा चुकी है लेकिन लीक में बताया गया है कि यह मोबाइल 10,001mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

realme P4x 5G फोन की बात करें तो यह 7000mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ था। 91मोबाइल्स की यह 17 घंटे, 38 मिनट का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। अब 10000एमएएच बैटरी आना इसपर बड़ी अपग्रेड होगी। रियलमी पी4एक्स का प्राइस 15,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+128जीबी का रेट 17,499 रुपये और 8जीबी+256जीबी की कीमत 19,499 रुपये है।

इस रियलमी 5जी फोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग बायपास चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। बहरहाल की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।