
रियलमी ने अपने 5G डिवाइस के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए भारत में Realme 11 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह नया मोबाइल बजट रेंज में Dimensity 6100+ प्रोसेसर, 6.72 इंच बड़े डिस्प्ले, 8GB रैम और कई खासमखास फीचर्स से लैस है। आइए, आगे आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल विस्तार से बताते हैं।
Realme 11 5G की कीमत और उपलब्धता
- कंपनी ने स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा है।
- डिवाइस का 8GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट 18,999 रुपये का है।
- जबकि 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल 19,999 रुपये में मिलेगा।
- फोन के लिए यूजर्स को ग्लोरी ब्लैक और ग्लोरी गोल्ड जैसे दो कलर मिल जाएंगे।
- स्मार्टफोन की प्री बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है।
- कंपनी स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर भी चल रही है। जिसके तहत 1,500 रुपये का डिस्काउंट और 9 महीने तक नो कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है।
- यह डिवाइस realme.com, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर 29 अगस्त से उपलब्ध होगा।

Realme 11 5G के स्पेसिफिकेशंस
| Display | 6.72 inch FHD+ |
| Processor | MediaTek Dimensity 6100+ |
| Storage | 8GB RAM |
| Camera | 108MP |
| Battery | 5000mAh |
- डिस्प्ले: रियलमी 11 5जी फोन में 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2400×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन,120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट मिल जाता है। स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट डिजाइन नजर आता है।
- प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह 6नैनोमीटर प्रक्रिया पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ बेहतर ग्राफिक्स के एआरएम जी57 जीपीयू लगाया गया है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में रियलमी 11 5जी 8जीबी रैम के साथ 8जीबी डायनामिक रैम एक्सपेंशन सपोर्ट करता है। यानी की यूजर्स कुल मिलाकर 16जीबी तक रैम की पावर का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इसमें 256जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Realme 11 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप उप मौजूद है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा लेंस है। डिवाइस में 3x इन जूम की सुविधा भी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग विकल्प के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
- बैटरी: रियलमी 11 5जी में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि इसके साथ दमदार 67वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 पर रन करता है। इसके अलावा आगे आने वाले अपडेट भी दिए जाएंगे।










