
Xiaomi का धाकड़ चार्जिंग वाले Xiaomi 11i Hypercharge स्मार्टफोन पर ज़बरदस्त डील मिल रही है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन पर 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ Xiaomi 11i Hypercharge स्मार्टफोन पर कंपनी छह महीने नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफ़र कर रही है। अगर आप नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर मिल रही यह डील आपके लिए सबसे बेस्ट होगी। Xiaomi 11i Hypercharge स्मार्टफोन में 120W का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है जो इस फ़ोन को मात्र 15 मिनट में फ़ुल चार्ज कर देता है। यहां हम आपको Xiaomi 11i Hypercharge स्मार्टफोन पर मिल रही डील के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
Xiaomi 11i Hypercharge डील
Xiaomi 11i Hypercharge स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 26,999 रुपये का आता है। आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के कार्ड पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह इस फोन की कीमत 22,999 रुपये हो जाती है। फ्लिपकार्ट पर सिक्योर पैकिंग के लिए आपके 29 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस तरह इस फोन की इफेक्टिव कॉस्ट आपको 23008 रुपये पड़ती है। अगर आप इस फोन को किश्तों में खरीदना चाहते हैं तो 3838 रुपये की छह महीनों की आसान किश्त में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफ़र की जा रही है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफ़ोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो यह फ़ोन आपको कुछ और कम क़ीमत में मिल सकता है।
Xiaomi 11i Hypercharge स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजलूशन 2,400 X 1,080 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और पीक ब्राइटनेस 1200nits है। शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। शाओमी का ये दमदार फोन MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 MC4 GPU दिया गया है। यह फोन 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 3GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है।
Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP Samsung HM2 सेंसर है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फ़ोन में 4500 mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही यह फ़ोन 120W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Xiaomi का फोन 10,000 रुपये से कम में खरीदें, जानें पूरी डिटेल
Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिमिट्रिकल लीनियर स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक, Dolby Atmos, Hi-Res audio, Hi-res वायरलेस सर्टिफिकेशन्स, IR blaster, VC कूलिंग और X-axis लीनियर वाइब्रेशन मोटर दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 5G (8 बैंड दोनों सिम में), 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, IR blaster, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।




















