
शाओमी ने अपनी रेडमी नोट 12 सीरीज के अंदर एक नया फोन पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा Redmi Note 12 Pro 4G को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। वहीं, इस फोन के अलावा कंपनी ने Redmi Note 12 और Redmi Note 12 Pro 5G को भी पेश किया है। अगर बात करें रेडमी नोट 12 प्रो 4G फोन की खासियत की तो इसमें 108 मेगापिक्सल मेन कैमरास, स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिसप्ले दी गई है।
Redmi Note 12 Pro की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 12 Pro की घोषणा इंडोनेशिया में की गई है। वहीं, अभी इसकी कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फोन को मई में लोकल मार्केट में सेल के लिए पेश किया जा सकता है।
Redmi Note 12 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
- डिसप्ले: Redmi Note 12 Pro 4G में पंच होल 6.67-इंच ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। वहीं, यग फुल एचडी+ रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसी प्रकार की स्क्रीन रेडमी नोट 12 सीरीज के दूसरे फोन्स में देखने को मिली है।
- प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: इसमें स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट है जो Redmi Note 12 Pro 4G को पावर देता है। इसके अलावा फोन का एसओसी 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। साथ ही डिवाइस में एडिशनल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिससे इसकी स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 12 Pro के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। साथ ही फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
- बैटरी और ओएस: पावर बैकअप के लिए हैंडसेट में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मौजूद है। वहीं, डिवाइस डुअल सिम, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, एक आईआर ब्लास्टर, एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर, डॉल्बी एटमॉस-संचालित स्टीरियो स्पीकर और 3.5 मिमी ऑडियो जैक से लैस है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन MIUI 13-आधारित एंडरॉयड 12 ओएस पर कार्य करता है।













