108MP कैमरा और 144Hz AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च होगा यह गेमिंग फोन! GT 30 Pro की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

मोबाइल गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए टेक कंपनी इनफिनिक्स एक नया स्मार्टफोन बना रही है जिसे Infinix GT 30 Pro नाम के साथ लाया जाएगा। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस गेमिंग फोन की डिटेल्स पर्दे में ही रखी गई है लेकिन एक लीक में इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। टिपस्टर द्वारा इंटरनेट पर इस 5जी फोन की स्क्रीन, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी की जानकारी शेयर की गई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
Infinix GT 30 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- MediaTek Dimensity 8350 Ultimate
- LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage
- 6.78″ 144Hz AMOLED Display
- 108MP Rear Camera
- 13MP Selfie Camera
- 67W Fast Charging
- 5,500mAh Battery
परफॉर्मेंस
लीक के अनुसार इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 8350 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह सीपीयू 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट के लिए इसमें AI MediaTek NPU 780 शामिल है।
Infinix GT 30 Pro को लेकर लीक में बताया गया है कि यह मोबाइल फोन LPDDR5X RAM तकनीक सपोर्ट करेगा। हमारा अनुमान है कि फोन को 12GB RAM पर लाया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन में UFS 4.0 Storage टेक्नोलॉजी दिए जाने की बात सामने आई है। लीक की मानें तो यह अपकमिंग इनफिनिक्स फोन Android 15 पर पेश किया जाएगा जो XOS 15 के साथ मिलकर काम करेगा।
डिस्प्ले
इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन को एमोलेड पैनल वाली बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार यह मोबाइल 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन हो सकती है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस आउटपुट सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Infinix GT 30 Pro 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। लीक की मानें तो इस मोबाइल में 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद रहेगा। लीक के मुताबिक यह इनफिनिक्स 5जी फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा।
बैटरी
बड़ी स्क्रीन और बड़े कैमरा के साथ ही इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो में बैटरी भी बड़ी दी जाएगी। लीक में सामने आया है कि यह मोबाइल पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी की ताकत से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। बताते चलें कि इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो 45वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
Infinix GT 20 Pro प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹22,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹25,999
इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो स्मार्टफोन को Mediatek Dimensity 8200 Ultimate ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 3.1GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 9,36,985 एनूटूट स्कोर प्राप्त का चुका है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G610 MC6 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित XOS 14 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। बैक पैनल पर क्वॉड फ्लैश से लैस एफ/1.75 अपर्चर वाला 108MP Samsung HM6 OIS लेंस दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह मोबाइल 6.78-इंच की फुलएचडी+ 144Hz स्क्रीन सपोर्ट करता है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
See All Competitors