108MP कैमरे वाला पावरफुल Xiaomi 11T Pro 5G Phone आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Xiaomi ने पिछले महीने ही टेक मार्केट में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो पावरफुल स्मार्टफोन Xiaomi 11T 5G और Xiaomi 11T Pro 5G लॉन्च किए थे। ये दोनों मोबाइल फोन चीनी बाजार में उतारे गए थे जो अब इंडिया आने के लिए तैयार है। शाओमी ने हालांकि अभी तक भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन ये लेटेस्ट शाओमी फोन IMEI database में स्पॉट हुए हैं जहां फोन का इंडियन वेरिएंट सामने आया है। यानी अब जल्द ही Xiaomi 11T और 11T Pro 5G Phone भारत में दस्तक दे सकते हैं।

Xiaomi 11T Pro 5G Phone India Launch

यहां सबसे पहले तो आपको बता दें कि टिपस्टर मुकुल शर्मा ने सबसे पहले शाओमी 11टी प्रो स्मार्टफोन को आईएमईआई डाटाबेस में स्पॉट किया है। यहां यह फोन 2017113SI मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और इसी मॉडल नंबर के साथ यह शाओमी फोन बीते दिनों अन्य इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS पर देखा गया था। इन सर्टिफिकेशन्स ने यह साफ कर दिया है कि कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोंस को भारतीय बाजार में लाने वाली है और हो सकता है कि ये शाओमी फोन दिवाली के आसपास इंडियन मार्केट में एंट्री ले लें।

Xiaomi 11T Pro 5G Phone India Launch soon know specs price sale

Xiaomi 11T Pro की स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी 11टी प्रो स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : आ गया पानी में भी चलने वाला स्मार्टफोन, 1 बार के चार्ज में 4 दिन तक करेगा नॉन-स्टॉप काम

फोटोग्राफी के लिए शाओमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही टेलीमैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Xiaomi 11T Pro में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Xiaomi 11T Pro 5G Phone India Launch soon know specs price sale

Xiaomi 11T Pro चीनी बाजार में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 649 (लगभग Rs 56,400), 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Euro 699 (लगभग Rs 60,800) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Euro 749 (लगभग Rs 65,100) है। अब भारत में कौन से वेरिएंट्स किस कीमत पर आएंगे, इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here