67W Charging और 108MP Camera के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 11E Pro 5G Phone, मिनटों में होगा फुल चार्ज!

Join Us icon

Xiaomi को लेकर आज सुबह ही हमने एक खबर पब्लिश की थी जिसमें बताया था कि रेडमी ब्रांड के Redmi Note 11E Pro का प्राइस फोन के मार्केट में आने से पहले ही लीक होकर सामने आ गया है। वहीं अब दिन ढ़लने से पहले ही शाओमी ने इस 5G Phone को अपनी होम मार्केट चीन में पेश कर दिया है। रेडमी नोट 11ई प्रो चाइना में लॉन्च हो गया है जो 67W fast charging, 108MP Camera, 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट से लैस है।

Redmi Note 11E Pro की स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी नोट 11ई प्रो स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 2400 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह Redmi Note 11E Pro की डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है।

108mp camera phone Xiaomi Redmi Note 11E Pro 5G Launched in china know Price specifications
Redmi Note 11

Redmi Note 11E Pro स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 12 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस नए रेडमी फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। शाओमी ने अपने फोन को LPDDR4X RAM और UFS 2.1 storage तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।

यह भी पढ़ें : 15 मार्च को ग्लोबली लॉन्च हो सकती है Xiaomi 12 series, आएंगे तीन धाकड़ मोबाइल फोन

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11ई प्रो स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 11E Pro स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

108mp camera phone Xiaomi Redmi Note 11E Pro 5G Launched in china know Price specifications
Redmi Note 11

Xiaomi Redmi Note 11E Pro 5जी के साथ ही 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 11ई प्रो 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

Redmi Note 11E Pro की कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि हाल में आए रेडमी नोट 11ई प्रो के लीक में जो फोन की कीमत बताई गई थी, यह मोबाइल फोन उसी प्राइस के साथ लॉन्च हुआ है। Redmi Note 11E Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोेरेज वेरिएंट को 1699 युआन (तकरीबन 20,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसी तरह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1899 युआन (तकरीबन 22,700 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2099 (तकरीबन 25,100 रुपये) में लॉन्च हुआ है। यह रेडमी मोबाइल 4 मार्च से चीन में White, Black और Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here