
Xiaomi ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए रेडमी के50 सीरीज़ को पेश कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिन्होंने Redmi K50 और Redmi K50 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है इनमें ‘प्रो’ मॉडल तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में आया है। इस फोन में 120W Fast Charging, 12GB RAM, Dimemnsity 9000 चिपसेट, 108MP Rear और 20MP Selfie Camera की ताकत दी गई है जिनकी फुल डिटेल्स आगे दी गई है।
Redmi K50 Pro फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
डिसप्ले
Redmi K50 Pro स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 1440 x 3200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की क्वॉड एचडी+ 2के डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। पंच-होल स्टाईल पर बनी यह डिसप्ले 1200निट्स ब्राइटनेस, 5000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 526पीपीआई और एचडीआर 10 जैसे फीचर्स से लैस है जिसे कंपनी की ओर से कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है।
प्रोसेसर
रेडमी के50 प्रो स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 3.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage तकनीक सपोर्ट करता है तथा मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi K50 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Redmi K50 Pro स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी के साथ ही बड़ी फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है। यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस तकनीक के दमपर नए शाओमी फोन को मिनटों में ही 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Redmi K50 Pro वेरिएंट्स व प्राइस
शाओमी रेडमी के50 प्रो को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। एक में जहां 8 जीबी रैम मैमोरी दी गई है वहीं दूसरा 12 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए Redmi K50 Pro स्मार्टफोन को 128 जीबी स्टोरेज, 256 जीबी स्टोरेज और 512 जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। इस फोन का शुरूआती प्राइस 2999 युआन यानी तकरीबन 35,999 रुपये है।





















