Realme 14 5G फोन होगा इंडिया में लॉन्च! मिलेगी 12GB RAM, 6000mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन

रियलमी अपनी ’14’ सीरीज में अभी तक कुल चार मोबाइल realme 14x 5G, realme 14 Pro 5G, Pro+ 5G और Pro Lite 5G लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज के पांचवें मोबाइल पर काम शुरू कर चुकी है जिसे Realme 14 5G नाम के साथ लाया जाएगा। नए लीक में रियलमी 14 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है जिन्हें आप आगे देख सकते हैं।
Realme 14 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.67″ 120Hz AMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
- 12GB RAM + 256GB storage
- 50MP Dual Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 45W 6,000mAh Battery
प्रोसेसर : रियलमी 14 5जी फोन को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी : लीक के अनुसार यह रियलमी 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के दो मॉडल्स में लाया जाएगा। फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मौजूद रहेगी जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसकी ताकत बढ़ाएगी। इन दोनों रैम वेरिएंट्स में 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर मिल सकता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
बैटरी : Realme 14 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यही बैटरी realme 14x 5G में दी गई है। वहीं लीक के अनुसार अपकमिंग रियलमी 14 5जी फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
डिस्प्ले : रियलमी 14 5जी मोबाइल को 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन बताई गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2000निट्स पिक ब्राइटनेस मिल सकती है।
Realme 14 5G प्राइस (लीक)
रियलमी 14 एक लो बजट 5जी फोन होगा। अनुमान जताया जा रहा है कि इसकी कीमत realme 14x 5G और NEW realme 14 Pro Lite 5G के बीच में रखी जा सकती है। यानी Realme 14 5G का रेट 15 हजार से 20 हजार के बीच देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह रियलमी 5जी फोन Pink, Silver और Titanium कलर में इंडिया में लॉन्च होगा।