
वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo V50 लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम मोबाइल फोन है जो 50MP सेल्फी और 50MP डुअल रियर कैमरा के साथ लाया गया है। 6,000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग तकनीक इस Vivo 5G Phone की बड़ी खूबियों में से एक है। नए वीवो वी50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित इसकी कीमत तथा सेल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo V50 5G प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹34,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹36,999
- 12GB RAM + 512GB Storage – ₹40,999
वीवो वी50 5जी फोन भारत में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। 8जीबी रैम के साथ इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट को 34,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 36,999 रुपये में लाया गया है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 40,999 रुपये है।
इस 5जी विवो फोन की सेल भारत में 25 फरवरी से शुरू होगी तथा इस मोबाइल को Rose Red, Starry Blue और Titanium Grey कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में इस स्मार्टफोन को HDFC और SBI बैंक कार्ड पर 10% की छूट के साथ परचेज किया जा सकता है।
Vivo V50 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.77″ Quad Curved AMOLED Screen
- Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 12GB Expandable RAM
- 50MP+50MP Back Camera
- 50MP Selfie Camera
- 6,000mAh Battery
- 90W FlashCharge
डिस्प्ले
वीवो वी50 5जी फोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह अल्ट्रा स्लीम क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनाई गई है। फोन डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 4500nits ब्राइटनेस और 387PPI आउटपुट प्रदान करती है। इस मोबाइल को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है।
बैटरी
साल 2025 बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोंस के लिए प्रसिद्ध हो रहा है। ऐसा ही हमें वीवो वी50 5जी फोन में भी देखने को मिला है। कंपनी ने इसे तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में इसे 39 मिनट में ही 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया।
कैमरा
Vivo V50 स्मार्टफोन में Carl Zeiss लेंस का इस्तेमाल किया गया है। इस 5जी मोबाइल फोन में कुल तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा तीनों ही 50 मेगापिक्सल के है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है जो Auto Focus तकनीक से लैस है तथा 92° वाइड एंगल सपोर्ट करता है।
यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर तथा 119° फिल्ड ऑफ व्यू की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस मिलता है। यह वीवो 5जी फोन AI Studio Light Portrait 2.0 ओरा लाइट से लैस है।
परफॉर्मेंस
वीवो वी50 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर पेश किया गया है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी का कहना है कि यह मोबाइल 60 महीने का स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करने में सक्षम है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी
वीवो वी50 5जी फोन के भारतीय बाजार में कुल .. मेमोरी वेरिएंट्स में आया है। यह मोबाइल 8जीबी रैम और 12जीबी रैम सपोर्ट करता है जो LPDDR4X RAM तकनीक पर काम करती है। फोन में मौजूद रैम एक्सपेंडेबल तकनीक मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत देती है। यह मोबाइल 512जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो UFS 2.2 Storage वाली है।
अन्य फीचर्स
यह वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे धूल व पानी से बचाता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही USB 2.0 और OTG सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन 9 5G Bands सपोर्ट करता है।













