12GB RAM वाला 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, 108MP कैमरा के साथ आया Infinix GT 30 Pro

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/infinix-gt-30-pro-specs.jpg
Highlights

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नया मोबाइल फोन Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया है। यह एक मिडरेंज गेमिंग फोन है जो 25 हजार के बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है। नए 5जी फोन इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix GT 30 Pro प्राइस

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो स्मार्टफोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी रैम मॉडल का रेट 24,999 रुपये है और 12जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये है। ये दोनों वेरिएंट्स 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। नए इनफिनिक्स फोन की सेल 12 जून से इंडिया में शुरू होगी और इसे Dark Flare व Blade White कलर में परचेज किया जा सकेगा।

Infinix GT 30 Pro Price
Rs. 27,999
Go To Store
See All Prices

Infinix GT 30 Pro स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन 1224 × 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन स्क्रीन पर 2160Hz टच सेंपलिंग रेट, 2304Hz पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। मोबाइल डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

Infinix GT 30 Pro को मी​डियाटेक के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 8-कोर सीपीयू 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट के लिए इसमें AI MediaTek NPU 780 शामिल है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC6 GPU दिया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित XOS 15 पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस इनफिनिक्स मोबाइल में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Infinix GT 30 Pro को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस मोबाइल को वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है जिसके लिए स्मार्टफोन में 30वॉट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.89 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह इनफिनिक्स 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

See Full Specs

Infinix GT 30 Pro गेमिंग पावर

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो में BGMI गेम को 120FPS पर खेला जा सकेगा। गेमर्स के लिए इस फोन के राइड फ्रेम पर दो Shoulder Trigger लगाए गए हैं जो कंपनी के दावेनुसार 520Hz का सुपर फास्ट रिस्पांस देने की क्षमता रखते हैं। इन ट्रिगर से किसी गेमिंग कंसोल का एक्सपीरियंस मिलेगा। इस फोन के Dark Flare मॉडल में 10 कस्टमाइजेबल एलइडी लाइट मोड्स भी मिलते हैं जो गेमिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाने में मदद करते हैं। अन्य फोन टॉक्स के लिए इसमें इन-मोबाइल कंट्रोल्स भी दिए गए हैं।

Infinix GT 30 Pro फीचर्स

ये मोबाइल फोन देंगे टक्कर

स्मार्टफोन  लॉन्च प्राइस
iQOO Neo 10R 26,999 रुपये
realme P3 Ultra 26,999 रुपये
POCO X7 Pro 27,999 रुपये