
टेक ब्रांड आईकू ने अपनी ‘नियो’ सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन iQOO Neo 7 लॉन्च किया है। यह एक 5जी मोेबाइल फोन है जो 12GB RAM, 50MP Camera, Android 13 OS, MediaTek Dimensity 9000+ और 120W 50,00mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया है। आईकू नियो 7 5जी प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आगे दी गई है।
iQOO Neo 7 Specifications
आईकू नियो 7 5जी फोन 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन ई5 एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह फोन पिक्सलवर्क्स डिस्प्ले चिप सपोर्ट करता है जो 1500निट्स ब्राइटनेस व 1.07बिलियन करर्स से लैस है।
iQOO Neo 7 5G सबसे नए व एडवांस एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो 3.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 9000+ चिपसेट पर करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में माली-जी710 जीपीयू मौजूद है। यह आईकू मोबाइल 12 जीबी तक की रैम मैमोरी और 512 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 7 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स766वी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। आईकू नियो 7 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। iQOO Neo 7 में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
iQOO Neo 7 Price
आईकू नियो 7 5जी फोन चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इनमें से 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत RMB 2699 (तकरीबन 30,890 रुपये), 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट RMB 2,999 (तकरीबन 34,400 रुपये), 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट RMB 3,299 (तकरीबन 37,800 रुपये) तथा 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट RMB 3,599 (तकरीबन 41,200 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।














