
OnePlus ने कल ही अनाउंस किया है कि कंपनी आने वाली 28 अप्रैल को इंडिया में ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसके मंच से नए वनप्लस प्रोडक्ट्स भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। कंपनी ने हालांकि अभी तक इन प्रोडक्ट्स के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि 28 अप्रैल को इंडिया में OnePlus 10R और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G फोन तथा OnePlus Nord Buds लॉन्च होंगे। वहीं इन प्रोडक्ट्स के बाजार में आने से पहले ही OnePlus India CEO Navnit Nakra ने 91mobiles को अपने आगामी स्मार्टफोन OnePlus 10R से जुड़ी बड़ी जानकारी दे दी है।
91मोबाइल्स से बातचीत करते हुए वनप्लस इंडिया सीईओ नवनीत ने बताया है कि ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन OnePlus 10R मीडियाटेक डिमेनसिटी 8000 सीरीज़ के चिपसेट से लैस होकर बाजार में एंट्री लेगा। सीईओ ने चिपसेट कोडनेम की डिटेल्स तो नहीं बताई है लेकिन दिए हिंट के बाद यह माना जा सकता है कि 28 अप्रैल को लॉन्च होने वाले वनप्लस 10आर स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

OnePlus 10R की स्पेसिफिकेशन्स
तमाम लीक्स और सर्टिफिकेशन्स साइट्स के अनुसार वनप्लस 10आर स्मार्टफोन को 6.7 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्क्रीन ई4 एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। 91मोबाइल्स को यह डिटेल भी पहले ही प्राप्त हो चुकी है कि वनप्लस मोबाइल फोन 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा तथा 128 जीबी स्टोरेज तथा 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा। एंडरॉयड 12 के साथ यह फोन आक्सिजन ओएस 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : OnePlus जल्द लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन, OPPO Find N जैसा हो सकता है डिजाइन
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 10R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस देखने को मिल सकता है जो सोनी आईएमएक्स766 सेंसर होगा तथा ओआईएस फीचर से लैस होगा। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus 10R में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
OnePlus 10R के लेकर कहा गया है कि इस फोन की बैटरी और चार्जिंग तकनीक Realme GT Neo 3 जैसी होगी। यानी फोन में 150वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 4,500एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं फोन के दूसरे मॉडल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। चर्चा है कि इस फोन में 3.5एमएम जैक और अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया जाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता डिटेल्स और प्राइस के लिए 28 अप्रैल को इंतजार किया जा रहा है।



















