
ओपो रेनो 14 सीरीज इंडिया में आने के लिए तैयार है। जुलाई शुरू होते ही OPPO Reno 14 5G और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन भारतीय बाजार में एंट्री ले लेंगे। इन ओपो मोबाइल्स के इंडिया आने से पहले सीरीज का तीसरा मॉडल OPPO Reno 14F हाल ही में सामने आया है। बीते दिनों इसे कुछ अंर्तराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया था, वहीं अब यह ओपो 5जी फोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही ओपो रेनो 14एफ को भी बाजार में उतार सकती है।
OPPO Reno 14F गीकबेंच डिटेल
- ओपो रेनो 14एफ गीकबेंच पर CPH2743 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
- गीकबेंच पर इस ओपो मोबाइल का 12GB RAM वेरिएंट सामने आया है।
- लिस्टिंग में साफ हो गया है कि रेनो 14एफ Android 15 पर काम करेगा।
- ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 710 GPU दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आई है।
- फोन के मदरबोर्ड सेक्शन मे parrot लिखा गया है, यह Snapdragon 6 Gen 1 का कोडनेम बताया जा रहा है।
- रेनो 14एफ में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है जो 1.80GHz से लेकर 2.21GHz स्पीड पर रन करेगा।
- बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस ओपो 5जी फोन को सिंगल-कोर में 913 और मल्टी-कोर में 2669 प्वाइंट्स मिले हैं।
OPPO Reno 14 (ग्लोबल)
- 6.59″ FHD+ AMOLED Display
- Mediatek Dimensity 8350
- 50MP+50MP+8MP Back Camera
- 50MP Selfie Camera
- 6,000mAh Battery
- 80W Super Flash Charge
डिस्प्ले
ओपो रेनो 14 5जी फोन की बात करें तो चाइना में इस स्मार्टफोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह भी एमोलेड पैनल पर बनी फ्लैट पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और और 1200nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। इस ओपो मोबाइल में भी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Crystal Shield Glass से प्रोटेक्शन मिलती है।
परफॉर्मेंस
OPPO Reno 14 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ओपो रेनो 14 5जी फोन में Mali-G615-MC6 जीपीयू दिया गया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 14 5जी फोन भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर दिया गया है जो 50MP telephoto लेंस और 8MP ultra-wide-angle के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इस फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह ओपो मोबाइल भी 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है।
बैटरी
OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी ‘प्रो’ मॉडल से हल्की ही कम है लेकिन, इसकी चार्जिंग क्षमता प्रो जैसी है। यह मोबाइल फोन भी 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।














