Xiaomi Mi 11X Pro 5G पर मिल रहा 13000 रुपये का डिस्काउंट, सस्ते में खरीदें महंगा फोन

Mi 11X Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था फिलहाल यह फोन करीब 30,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Join Us icon

Amazon पर Xiaomi Mi 11X Pro 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। Xiaomi Mi 11X Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में पिछले साल Xiaomi Mi 11X के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी ने लॉन्च के करीब ढेड़ साल बाद Mi 11X Pro स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर किया है। शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को फिलहाल Mi 11X से भी सस्ता ख़रीदा जा सकता है। Mi 11X Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था फिलहाल यह फोन करीब 30,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको Mi 11X Pro पर मिल डील के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi Mi 11X Pro 5G: ऑफर

Xiaomi Mi 11X Pro 5G स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल लॉन्च से 13000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। शाओमी के इस फोन को फिलहाल 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Mi 11X Pro का टॉप वेरिएंट फिलहाल उपलब्ध नहीं है। शाओमी का यह फोन लुनार व्हाइट और कॉस्मिक ब्लैक कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आता है।

mi-11x-pro-5g

इस धमाकेदार डिस्काउंट के साथ-साथ शाओमी के इस फोन के साथ पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने के पर बॉयर्स को 5,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ऑफर किया जा सरता है। इसके साथ ही अमेजन पर प्राइम मैंबर्स को छह महीने तक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफ़र दिया जा रहा है।

Xiaomi Mi 11X Pro 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Xiaomi Mi 11X Pro 5G

Xiaomi Mi 11X Pro 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में 6.67-इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच रिस्पॉन्स रेट, HDR10+ सपोर्ट और पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स का है। यह भी पढ़ें : iQOO Z6 स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी, 80W चार्जिंग और Snapdragon 778G+ के साथ होगा लॉन्च

शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का (Samsung ISOCELL HM2) सेंसर है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP का टेली माइक्रो शूटर लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4520mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here