OPPO F33 और OPPO F33 Pro 5G इंडिया लॉन्च डेट लीक! 14 अप्रैल को लॉन्च हो सकते हैं नए ओपो मोबाइल्स

91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह ही अपनी एक्सक्लूसिव खबर में बताया था कि ओपो कंपनी भारत में अपनी ‘एफ सीरीज’ का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में इसी महीने यानी अप्रैल में OPPO F33 और OPPO F33 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च किए जाने की जानकारी हमारी रिपोर्ट में दी गई थी। वहीं आज एक अन्य टिपस्टर के हवाले से इन अपकमिंग ओपो स्मार्टफोंस की इंडिया लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ गई है।
OPPO F33 और OPPO F33 Pro 5G फोन इंडिया लॉन्च डेट 14 अप्रैल हो सकती है। यह जानकारी पेश्नेटगीक्ज़ वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओपो कंपनी आने वाली 14 अप्रैल को भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से अपकमिंग OPPO F33 series को इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। सीरीज के तहत दो नए ओपो मोबाइल्स लॉन्च किए जाने की बात कही गई है जो एफ33 और एफ33 प्रो होंगे।
लीक में सीरीज के प्रो मॉडल ओपो एफ33 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो यह आपकमिंग ओपो मोबाइल MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। यह दिलचस्प बात है क्योंकि अभी यह चिपसेट किसी भी अन्य मोबाइल में देखने को नहीं मिला है। यानी हो सकता है कि मीडियाटेक आने वाले दिनों में इस प्रोसेसर को अनाउंस करे और OPPO F33 Pro इस चिपसेट पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन जाए।
इस OPPO 5G फोन को लेकर लीक में बताया गया है एफ33 प्रो को 6.57-इंच स्क्रीन पर लाया जा सकता है जो फ्लैट एमोलेड पैनल पर बनी होगी। वहीं इस स्मार्टफोन का वजन 194ग्राम हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए ओपो एफ33 प्रो को दिया रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल ओआइएस सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिल सकता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO F33 Pro 5G को 100-डिग्री एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन में 7000mAh battery दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 10W reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
OPPO F33 Pro 5G स्ट्रांग बॉडी वाला फोन होगा। लीक के अनुसार इसे 360-degree armor बॉडी पर लाया जाएगा जो शॉकप्रूफ होगी। यानी मोबाइल के जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी कुछ नहीं बिगड़ेगा। वहीं डिवाइस को धूल व पानी से बचाने के लिए इसे IP69K के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह ओपो मोबाइल गर्म लिक्विड और तैल जैसे चिकने पदार्थों से भी सुरक्षित रह सकेगा।