50MP Selfie कैमरे वाला OPPO F33 Pro 5G फोन 15 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, स्टाइलिश होगा डिजाइन

ओपो फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपनी नई ‘एफ33 सीरीज’ के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि वह आने वाली 15 अप्रैल को OPPO F33 और OPPO F33 Pro भारत में पेश करेगी। फोन लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने इन अपकमिंग ओपो मोबाइल्स की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी कई अहम जानकारी दे दी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO F33 Series 15 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगी। इस दिन ओपो एफ33 5जी और ओपो एफ33 प्रो 5जी फोन की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। ठीक 7 महीने पहले 15 सितंबर को कंपनी अपनी एफ31 सीरीज लेकर आई थी जिसमें OPPO F31, F31 Pro और F31 Pro+ मॉडल लॉन्च हुए थे। लेकिन एफ33 सीरीज में फिलहाल F33 और F33 Pro 5G फोन ही लॉन्च होंगे। एफ33 प्रो+ के लिए ग्राहकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकते हैं।
Say hello to the new #OPPOF33Series 5G, crafted to capture Wide for Big Moments. Launching on 15th April 2026, stay tuned!#WideForBigMoments #UltraWideSelfieCamera pic.twitter.com/u31PmDV4aK
— OPPO India (@OPPOIndia) April 8, 2026
ओपो एफ31 सीरीज जहां अपनी ड्यूरेबिलिटी और स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी के लिए सुर्खियों में छाई थी। वहीं नई ओपो एफ33 सीरीज मजबूत बॉडी के साथ ही फोटोग्राफी व कैमरा डिपार्टमेंट के मामले में भी इस बार बड़ा करने की कोशिश करेगी। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि OPPO F33 Pro 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे सेग्मेंट का बेस्ट 50MP Ultra-Wide Front कैमरा बताया है।
ब्रांड के मुताबिक ओपो एफ33 प्रो का फ्रंट कैमरा 100° फिल्ड ऑफ व्यू वाला है जो वाइड फ्रेम कैप्चर कर सकेगा। यह GC50F6 सेंसर बताया गया है जिसमें 18mm फोकल लेंथ मिलेगी और यह एफ/2.0 अपर्चर पर काम करेगा। वहीं डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेगापिक्सल मेन OV50D40 सेंसर और 2 मेगापिक्सल depth सेंसर मौजूद रहेगा। इस ओप्पो फोन का कैमरा AI फीचर्स के साथ मिलकर काम करेगा।
OPPO F33 Pro 5G फोन को 6.57-इंच की फ्लैट स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं ओपो ने बता दिया है कि यह अपकमिंग 5जी फोन इंडिया में Misty Forest, Starry Blue और Passion Red कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से बैटरी पावर नहीं रिवील की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 10W reverse चार्जिंग मिल सकती है।
लीक के अनुसार यह ओपो का अपकमिंग 5जी फोन MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट अभी तक मार्केट में नहीं लाया गया है। बहरहाल OPPO F33 और OPPO F33 Pro की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 15 अप्रैल का इंतजार करना होगा।
OPPO F33 Pro 5G स्ट्रांग बॉडी वाला फोन होगा। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस फोन को 360-degree armor बॉडी पर लाया जाएगा। यह शॉकप्रूफ बॉडी होगी जिसके चलते मोबाइल के जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी कुछ नहीं बिगड़ेगा। वहीं डिवाइस को धूल व पानी से बचाने के लिए इसे IP69K के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह ओपो मोबाइल गर्म लिक्विड और तैल जैसे चिकने पदार्थों से भी सुरक्षित रह सकेगा।