7200mAh बैटरी वाले नए vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट! जानें कैसे और कहां मिलेगा सस्ता मोबाइल

वीवो ने दो महीने पहले भारतीय बाजार में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन vivo Y31t 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह नया वीवो 5जी फोन 7200mAh battery के साथ आया था जिसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर की पावर और एडवांस IP69 रेटिंग दी गई है। लॉन्च के दो महीने के भीतर ही कंपनी इस मोबाइल पर तगड़ा डिस्कांउट ऑफर ले आई है जिसके साथ वीवो वाई31टी को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।
वीवो फोन ऑफर
सबसे पहले कीमत की बात करें तो vivo Y31t 5G का प्राइस 26,999 रुपये से शुरू होता है। यह मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट का रेट है। वहीं स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 31,499 रुपये है। इस फोन के दोनों मेमोरी वेरिएंट्स को 1500 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है।
नए वीवो 5जी फोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिल रहा है जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उठाया जा सकता है। वीवो डॉट इन फोन खरीदते वक्त SBI, HDFC और Axis बैंक से ईएमआई बनवाने वाले ग्राहकों को 1500 की छूट मिलेगी। वहीं फ्लिपकार्ट इन बैंक्स के साथ ही ICICI यूजर्स को भी डिस्काउंट दे रही है।
vivo Y31t 5G स्पेसिफिकेशन्स
इस लेटेस्ट वीवो 5जी फोन में 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1250nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस किया है जिसके चलते लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर भी आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
vivo Y31t 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग लिए इस वीवो 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वीवो वाई31टी 5 स्मार्टफोन Adreno 613 जीपीयू सपोर्ट करता है।
वीवो वाई31टी बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 7200mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। फोन को 5-Star Drop Resistance बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती देता है। वहीं डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस वीवो 5जी फोन में moisture detection जैसे फीचर के साथ ही One-Tap Water Ejection तकनीक भी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए vivo Y31t 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह vivo 5G फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।