16GB RAM के साथ यह अपकमिंग OnePlus फोन बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, स्पेक्स का हुआ खुलासा

Join Us icon

वनप्लस ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह आने वाली 27 अक्टूबर को चीन में बड़ा लॉन्च ईवेंट आयोजित करने जा रही है। इसी ईवेंट में OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 पेश होंगे। कंपनी द्वारा इन दोनों ही स्मार्टफोंस से जुड़ी कुछ-कुछ जानकारियां लगातार शेयर की जा रही है। वहीं अब इन्हीं में से एक वनप्लस ऐस 6 फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां मोबाइल प्रोसेसर से जुड़ी कई अहम डिटेल्स सामने आ गई है।

अपकमिंग वनप्लस फोन गीकबेंच पर PLQ110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यहां फोन का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 के रूप में ही लॉन्च किया जा जाएगा। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर पर ही नज़र डालें तो इसे सिंगल-कोर में जहां 3,050 प्वाइंट्स मिले हैं। वहीं मल्टी-कोर में इस वनप्लस स्मार्टफोन ने 9,440 स्कोर हासिल किया है।

वनप्लस ऐस 6 को गीकबेंच पर 8-कोर सीपीयू से लैस बताया गया है। इस फोन में दिया गया प्रोसेसर 3.53GHz बेस फ्रिक्वेंसी वाला है जो 4.32GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। सीपीयू स्क्रीन को देखते हुए माना जा रहा है कि OnePlus Ace 6 Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर रन करेगा।

गीकबेंच पर इस फोन को 16GB RAM से लैस दिखाया गया है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और मार्केट में इसके बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर भी लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर इस वनप्लस मोबाइल को एंड्रॉयड 16 आधारित बताया गया है जिसमें ColorOS 16 भी मिलेगा। लगे हाथ बताते चलें कि वनप्लस के वेईबो पेज पर यह फोन Black, Flash White और Quicksilver कलर में दिखाया जा चुका है।

इस फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के मुताबिक यह मोबाइल 1.5K BOE OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया जा सकता है।

OnePlus Ace 6 में पावर बैकअप के लिए 7,800mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में मेटल फ्रेम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस और टफेंड ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here